BCCI Asia Cup 2025 Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप से हटेगा भारत!

bcci-decision-asia-cup-2025-india-pakistan-tension

BCCI Asia Cup 2025 Update: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप से हटेगा भारत!

bcci asia cup 2025 update भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते bcci का बड़ा फैसला एशिया कप से हटेगा भारत

BCCI Asia Cup 2025 Update: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एक बार फिर क्रिकेट पर असर पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के आयोजित आगामी टूर्नामेंट्स से खुद को अलग करने का फैसला किया है। इसमें महिला इमर्जिंग एशिया कप और सितंबर में होने वाला पुरुष एशिया कप शामिल हैं। Read More: Italian Open 2025 Alcaraz vs Sinner: सिनर की 26 मैचों की जीत पर अल्कराज ने लगाया ब्रेक…

BCCI Asia Cup 2025 Update: BCCI ने ACC को दी जानकारी...

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी के ACC अध्यक्ष होने के कारण लिया गया है। मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं।

सूत्रो के अनुसार एक अधिकारी ने कहा-

"भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती, जिसका आयोजन ACC करता है, जिसका चीफ पाकिस्तान का एक मंत्री है। यह देश की भावना के खिलाफ है। हमने ACC को महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने के बारे में मौखिक रूप से जानकारी दे दी है और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी को भी होल्‍ड कर दिया गया है।"

BCCI सोर्स ने कहा...

यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर लगातार भारत सरकार से संपर्क में है। वहीं, बोर्ड ने महिला इमर्जिंग एशिया कप से हटने की मौखिक सूचना एसीसी को दे दी है और भविष्य की भागीदारी को भी होल्ड पर रखा गया है।

क्या अब पुरुष एशिया कप भी टलेगा?

BCCI के इस कदम से सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेती हैं। भारत के बिना टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बेहद कम है।

भारत के बिना टूर्नामेंट आर्थिक रूप से घाटे का सौदा..

सूत्रों के अनुसार, भारत के बिना एशिया कप की ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरिंग डील्स को भारी नुकसान हो सकता है। 2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) ने 170 मिलियन डॉलर में एशिया कप के मीडिया अधिकार खरीदे थे। यदि टूर्नामेंट स्थगित होता है, तो यह डील दोबारा बातचीत का विषय बन सकती है।

2023 का एशिया कप भी रहा था विवादित..

साल 2023 में भी भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के कारण एशिया कप में बदलाव करने पड़े थे। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन भारत ने वहां खेलने से इनकार कर दिया। नतीजतन, भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाइब्रिड मॉडल पर..

पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर खेली गई थी। भारत ने अपने मैच दुबई में खेले, जिससे पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी का मौका नहीं मिला।

2012-13 में आखिरी बार भारत आया था पाकिस्तान...

पाकिस्तान की टीम ने 2012-13 में भारत का दौरा किया था, जिसमें 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले गए थे। वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।

2008 के बाद से भारत ने नहीं किया पाकिस्तान का दौरा..

भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। मुंबई आतंकी हमलों के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। 2008 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई। दोनों टीमें अब सिर्फ ICC और ACC के टूर्नामेंट्स में ही आपस में भिड़ती हैं — वह भी न्यूट्रल वेन्यू पर।    

संबंधित सामग्री

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

राजस्थान

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में बम धमाकों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। CM मान ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, BJP ने किया पलटवार।

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मध्य प्रदेश

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मंदसौर के होटल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, जिसके बाद हुई जमकर मारपीट। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

खेल

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Indian cricketer Yuzvendra Chahal was seen vaping in a flight in a video posted by Punjab Kings, which was later deleted after going viral.

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी ने यमकेश्वर में मंदिर पूजा की और ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।