Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Operation Sindoor’ Song Release: देशभक्ति से भरा पवन सिंह का नया गाना रिलीज…
  • एंटरटेनमेंट

‘Operation Sindoor’ Song Release: देशभक्ति से भरा पवन सिंह का नया गाना रिलीज…

Hema Gupta May 11, 2025

‘Operation Sindoor’ Song Release:भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों के लिए हमेंशा सुर्खियों में बने रहते है। और एक बार फिर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को जाग्रत कर दिया है। यह गाना भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सेना द्वारा की गई सटीक कार्रवाई को दिखाया गया है। इस गाने के आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को सुनकर न सिर्फ देशभक्ति में डूब रहें है, बल्कि इस गाना को सुनते ही लोगों के आंखो से आंसू आ गए। लोगों ने पवन सिंह की जमकर तारीफ कर रहें है।

Read More: Amitabh Bachchan Opration Sindoor: ट्रोलिंग के बाद बॉलीवुड के महानायक ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ…

भावुक शब्दों में पवन सिंह ने दी पाक को चेतावनी…

यह गाना पवन सिंह ने बेहद भावनात्मक शब्दों के जरिए पाकिस्तान की आतंकी हरकतों की तीखी निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि इस आतंकवाद का अंत अब जरूरी है। साथ ही, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की अपील की है।

पवन सिंह के यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज, मचा रहा धमाल…

‘ऑपरेशन सिंदूर’ गाना पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स न सिर्फ इस गाने की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि पवन सिंह की देश के प्रति भावना को भी सराहना कर रहे हैं।

यूजर्स ने इस तरह से दिए रिएक्शन..

एक यूजर ने लिखा – ‘बहुत गर्व की बात है की सिर्फ भोजपुरी में पवन सिंह ही एक ऐसा सिंगर है जो संस्कृति सभ्यता और संस्कारों से जुड़े आपने आवाज के माध्यम से देश के हर आदमी के दिल पर राज करते हैं ❤🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हिन्द 🚩 opretion sindoor 🚩’ एक ने लिखा कि- हमें गर्व है अपने देश पर ❤️
मेरा हिन्दुस्तान जिंदाबाद था , जिंदाबाद है,और जिंदाबाद रहेगा 🇮🇳❤, वहीं एक ने लिखा ‘एक दिल कितनी बार जीतोगे पवन भइया!’, वहीं एक ने लिखा कि- भारतीय सेना हमें लचीलापन, साहस और देशभक्ति सिखाती है. हमारी रक्षा करने वाले जवानों पर हम सबको गर्व है. जय हिंद!” “असीम साहस और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा और सेवा करने वाले बहादुर जवानों को सलाम.❤✨🙏🏻।

शानदार टीमवर्क -संगीत, बोल और निर्देशन की चर्चा

इस गीत को सरगम आकाश ने संगीत से सजाया है, जबकि इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज और गाने की भावनात्मक प्रस्तुति इसे और भी प्रभावशाली बनाती है।पवन सिंह के इस गाने को रिलीज हुए अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ यूट्यूब पर इस गाने पर 100k से अधिक लोगों के लाइक आ चुके हैं।

बैक टू बैक हिट्स दे रहे हैं पवन सिंह…

गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह का एक और गाना ‘सईया मिलल लड़िकइयां’ रिलीज हुआ था, जिसमें वे शिल्पी राज के साथ नजर आए थे। इस गाने को भी फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था।

भोजपुरी इंडस्ट्री पहचान की मोहताज…

भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। यहां के गाने और फिल्में दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भोजपुरी के सितारे अपनी अदाकारी और गायकी के लिए जाने जाते हैं, भोजपुरी गाने के बजते ही लोगों के हाथ- पैर हिलने लगते है लोग खुद को डॉस करने से नहीं रोक पाते।

आपको बता दें कि यहां के गानों से लेकर फिल्में भी काफी ज्यादा फेमस है। भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए भी काफी फेमस है, जिनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhupesh Baghel on US ceasefire: अमेरिका की सीजफायर घोषणा पर एक्स सीएम भूपेश बघेल का बयान-“राष्ट्रीय स्वाभिमान से खिलवाड़”
Next: Women’s Tri-Series India Wins: वोमेंस ट्राई सीरीज का खिताब भारत के नाम, श्रीलंका को 97 रन से हराया…

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.