Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Operation Sindoor Indian Army 2025: ऑपरेशन सिंदूर से दहशतगर्दों में हड़कंप,सेना की संयुक्त प्रेस वार्ता में हुआ बड़ा खुलासा
  • Top Story
  • देश-विदेश

Operation Sindoor Indian Army 2025: ऑपरेशन सिंदूर से दहशतगर्दों में हड़कंप,सेना की संयुक्त प्रेस वार्ता में हुआ बड़ा खुलासा

Aditya Mishra May 11, 2025

शिव तांडव की धुन के साथ शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Operation Sindoor Indian Army 2025: खबर नई दिल्ली से है जहां आज रविवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के साथ मौजूदा तनाव पर भारतीय सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बतादें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत शिवतांडव की ऊर्जावान धुन से हुई, जो भारत के रौद्र रूप का प्रतीक है। इस प्रेस वार्ता में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अभियान अधिकारी शामिल हुए।

DGMO ने बताया ऑपरेशन का पूरा प्लान

भारतीय थल सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने निर्णायक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया।

नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने जानकारी दी कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन के तहत 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया।

मारे गए बड़े आतंकी चेहरे

इस कार्रवाई में तीन मोस्ट वांटेड आतंकवादी… यूसुफ़ अज़हर,अब्दुल मलिक रऊफ़ और मुदासिर अहमद को भी ढेर कर दिया गया। ये आतंकी IC-814 विमान अपहरण और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड माने जाते थे।

read more: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ

आतंकियों के ढांचे को किया ध्वस्त

DGMO ने बताया कि यह ऑपरेशन आतंक के बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से किया गया। भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब आतंकी हमलों का जवाब सिर्फ निंदा से नहीं, सीधे सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा।

तीनों सेनाओं की संयुक्त रणनीति

इस ऑपरेशन में थल सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। वायुसेना ने सटीक बमबारी की तो थल सेना ने खुफिया जानकारी साझा की और नौसेना ने सीमा निगरानी को मजबूत किया। यह भारत की संयुक्त सैन्य ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण है।

भारत का आतंक पर साफ संदेश

Operation Sindoor Indian Army 2025: लेफ्टिनेंट जनरल घई ने अंत में कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत को सहन नहीं करेगा। जो भी देश या संगठन आतंकवाद को समर्थन देंगे, उन्हें उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर भारत की नई नीति का उदाहरण है…अब सिर्फ चेतावनी नहीं, कार्रवाई होगी।

read more: मप्र के बैतूल में मानवता शर्मसार,सड़क पर तड़पते बुजुर्ग को ठेले पर ले जाना पड़ा अस्पताल

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Skin Type Detection Apps: घर बैठे पाएं ब्यूटी एक्सपर्ट जैसी सलाह!
Next: Barwani ex-servicemen spirit: सेना से रिटायर हुए पर जज्बा ज़िंदा है,बड़वानी के पूर्व सैनिकों की हुंकार

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.