Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • O Romeo Movie Release Update: ‘ओ रोमियो’ फिल्म की रिलीज रोक की की मांग, बॉम्बे सिविल कोर्ट ने किया खारिज!
  • एंटरटेनमेंट

O Romeo Movie Release Update: ‘ओ रोमियो’ फिल्म की रिलीज रोक की की मांग, बॉम्बे सिविल कोर्ट ने किया खारिज!

Hema Gupta February 8, 2026

O Romeo Movie Release Update: बॉलीवु़ड के जाने–माने एक्टर शाहीद कपूर और एनिमल फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ वैलेंनटाइनडे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन हाल हि में इस फिल्म के खिलाफ हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म रिलीज को रोकने के लिए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दी, और अब फिल्म अपने तय दिन पर ही रिलीज होगी।

हुसैन शेख की बेटी ने की थी याचिका दायर

7 फरवरी शनिवार को गैंगस्टर हुसैन शेख की बेटी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने याचिका दायर करते हुए कहा कि- फिल्म में उनके पिता की निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन किया जा रहा है। यह कर कर फिल्म को रिलीज करने से रोकने की मांग की थी।

O Romeo Trailer Release: प्यार और जुनून से भरा ट्रेलर लॉन्च

हालांकि की बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने उनकी मांग की खारिज करते हुए सुनवाई करते हुए कहा कि- ‘निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और किसी व्यक्ति के निधन के बाद ये अधिकार खत्म हो जाता है। इसे परिवार की विरासत के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि किसी फिल्म या क्रिएटिविटी को रोकने के लिए व्यक्तिगत अधिकार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।’

कोर्ट ने आगे कहा कि-

‘मेकर्स की तरफ से फिल्म में एक डिस्क्लेमर दिया गया है, जिससे ये साफ है कि फिल्म फिक्शनल है और उसके पात्र भी काल्पनिक हैं। फिल्म के किरदारों की किसी असल व्यक्ति से समानता महज एक संयोग है।’

O Romeo First Song Release: हम तो तेरे ही लिए थे’ हुआ रिलीज

कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा सवाल?

बॉम्बे सिविल कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि- फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज की अनाउंसमेंट 2024 कर दी गई थी, तब से लेकर अब तक इस पर कोई ऑब्जेक्शन नहीं उठाया गया और अब जब फिल्म रिलीज होने वाली है तो इस तरह की मांग क्यों? इस याचिका से मेकर्स और फिल्ममेकिंग से जुड़े लोगों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है।

कब होगी फिल्म रिलीज?

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ रोमियो’ साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का म्यूजिक T-सीरीज ने दिया है। शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी 2026 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ओ रोमियो पॉपुलर राइटर हुसैन जैदी की बुक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है।

बता दें कि, फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UPI फ्रॉड पर RBI की सख्ती, डिजिटल पेमेंट में होने जा रहे बड़े बदलाव
Next: Bhilai Woman Death News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.