Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NZ vs SA Womens WC 2025: ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

NZ vs SA Womens WC 2025: ब्रिट्ज-लुस की पार्टनरशिप से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया…

Hema Gupta October 7, 2025

NZ vs SA Womens WC 2025: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर इस टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 47.5 ओवर में 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 40.5 ओवर में 4 विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की।

Read More: Bernard Julien Passed Away: 75 की उम्र में इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन!

साउथ अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी…

232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। कप्तान लौरा वॉलवार्ट 14 रन बनाकर आउट हो गईं।
लेकिन इसके बाद ताजमिन ब्रिट्ज और सुने लुस ने पारी को मजबूती दी। दोनों ने मिलकर 170 गेंदों पर 159 रन की साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया।

NZ vs SA Womens WC 2025 ,

ब्रिट्ज और लुस ने दिलाई आसान जीत…

ब्रिट्ज ने 89 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। वहीं सुने लुस ने नाबाद 81 रन बनाए और अंत में 41वें ओवर में चौका लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई।

Tazmin Brits’ blistering century ensured South Africa grabbed their first points of #CWC25 👌#NZvSA 📝: https://t.co/JEcREL7jq0 pic.twitter.com/aaVsanLedL

— ICC (@ICC) October 6, 2025

न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी…

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सोफी डिवाइन, जो अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रही थीं, उन्होंने शानदार 85 रन (98 गेंद) बनाए। उनके अलावा ब्रूक हॉलिडे ने 45 रन जोड़े। वहीं न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ी सूजी बेट्स अपने 350वें इंटरनेशनल मैच में शून्य पर आउट हो गईं।

साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

ICC Women’s World Cup 2025: What a win for South Africa Women! 🇿🇦
Chased 232 vs NZ with ease — Tazmin Brits hit a stunning 💯 and struck her archery pose 🏹, while Sune Luus sealed it coolly.#ProteaFire #Cricket #WWC2025pic.twitter.com/1Wxz9lDIYz

— Er.Pankaj kumar (@Smart_Stud319) October 6, 2025

सोफी डिवाइन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां…

कप्तान डिवाइन ने टीम को संभालते हुए दो फिफ्टी पार्टनरशिप निभाईं। तीसरे विकेट के लिए जॉर्जिया प्लिमर के साथ 57 रन, और चौथे विकेट के लिए ब्रूक हॉलिडे के साथ 86 रन जोड़े। लेकिन जैसे ही हॉलिडे 45 रन पर आउट हुईं, टीम की पारी फिर से ढहने लगी।

– 112 (112) vs Australia 🇦🇺

– 85 (98) vs South Africa 🇿🇦

Sophie Devine, captain and superstar, is dominating the Women’s World Cup 2025 for New Zealand! 👑🔥
Hats off, Sophie! 🫡#SophieDevine #NZvAUS #WomensWorldCup #Cricket #NewZealand pic.twitter.com/KtFAelImpd

— Akaran.A (@Akaran_1) October 6, 2025

डिवाइन के आउट होते ही बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 231 रन पर सिमट गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

साउथ अफ्रीका

ताजमिन ब्रिट्ज, लौरा वॉलवार्ट (कप्तान), सुने लुस, मारिजान कैप, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhavantar Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी… भावांतर योजना की राशि अब बिक्री के 15 दिन के भीतर सीधे खाते में!
Next: मुंबई एयरपोर्ट: ड्रोन, ₹4 करोड़ का गांजा और विदेशी जानवरों के साथ 4 गिरफ्तार

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.