Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • कड़ाके की ठंड का कहर: राजस्थान–MP समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे
  • Top Story
  • देश-विदेश

कड़ाके की ठंड का कहर: राजस्थान–MP समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे

Shital Sharma January 7, 2026

Cold Wave Alert Temperature Below 5°C: कश्मीर में 15 दिन बर्फबारी का अलर्ट

Cold Wave Alert Temperature Below 5°C: देशभर में ठंड ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और उत्तर से चल रही सर्द हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों तक कंपकंपी फैल गई है. हालात ऐसे हैं कि राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है ।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया हुआ है. इसका असर जनजीवन, यातायात और स्कूलों पर साफ नजर आ रहा है ।

स्कूल बंद, ट्रेनों-फ्लाइट्स पर असर

घने कोहरे और ठंड को देखते हुए कई राज्यों में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, उत्तर प्रदेश में मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखा । यहां 20 से ज्यादा फ्लाइट्स और करीब 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. जयपुर की बात करें तो आज सुबह विजिबिलिटी लगभग जीरो रही, जिसकी वजह से 8 फ्लाइट्स लेट हुईं ।

MP में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, ओस जमने लगी

मध्य प्रदेश में इस बार जनवरी की ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, राजधानी भोपाल में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते 10 सालों में सबसे कम है बुधवार को छिंदवाड़ा में पारा 2 डिग्री तक पहुंच गया दमोह, गुना और मुरैना जैसे जिलों में हालात ऐसे हैं कि घास और गाड़ियों पर ओस जमने लगी है, जिससे सुबह के वक्त सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं ।

कश्मीर में अगले 15 दिन बर्फबारी की चेतावनी

कश्मीर घाटी में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है । गुलमर्ग, मुगल रोड और गांदरबल के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फ गिर रही है, सड़कों को खुला रखने के लिए प्रशासन की टीमें मशीनों से बर्फ हटाने में जुटी हैं ।

उत्तराखंड में हालात और सख्त, पाइपलाइनों में जमा पानी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बेहद सख्त हो गई हैकुछ जगहों पर तापमान माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया है, ठंड का असर इतना ज्यादा है कि पानी की पाइपलाइनों में पानी जम गया, जिससे कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो रही है . स्थानीय प्रशासन लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है ।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव: अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा, कांग्रेस ने 12 पार्षद किए निलंबित
Next: वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द, छात्रों को दूसरे कॉलेजों में किया जाएगा शिफ्ट

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.