Nora Fatehi On her Controversy Song: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त और जानी-मानी डांसर- एक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्म ‘केडी: द डेविल’ फिल्म के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri Sarke)’ में साथ नजह आएं, इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, आम लोगों समेत कई सेलेब्स ने गाने की आलोचना की है। इस गाने को लेकर संसद में भी समाजवादी पार्टी के नेता आनंद भदोरिया ने सरके चुनरिया गाने की अश्लील लिरिक्स का मुद्दा उठाया था। ऐसे में अब गाने को लेकर नोरा फतेही ने सफाई दी है।
‘सरके चुनरी’ गाने विवाद पर नोरा ने दी सफाई
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो शेयर कर गाने को लेकर सफाई दी उन्होंने कहा कि- ‘मैं इस गाने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर डिस्कस करना चाहती हूं। इस वक्त में अपने करीबी की मौत के सदमे में हूं। मैं नेटवर्क में नहीं थी, जिससे मुझे पता नहीं चला कि क्या चल रहा है। आज मैं नेटवर्क में आई तो मुझे इसकी जानकारी मिली। मैं कुछ चीजें साफ करना चाहती हूं।’

आगे लिखा कि-
‘मैंने ये गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जो एक अलग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जिसे सैंडलवुड कहा जाता है। जब मैंने 3 साल पहले ये गाना शूट किया तो मैंने इसके लिए हां इसलिए कहा क्योंकि ये बड़ी फिल्म का हिस्सा था, जिसमें बड़े आइकन संजय दत्त थे। कौन उनके साथ काम करने से मना करता। वो एक रीमेक था, नायक नहीं खलनायक हूं में, जैसा कि मैंने सोचा। वो भी एक आइकॉनिक गाना था।’
नोरा ने आगे कहा कि-
‘जब मैं ये गाना शूट कर रही थी तो मैं ट्रांसलेशन के लिए पूरी तरह मेकर्स पर डिपेंडेंट थी। जब उन्होंने गाना ट्रांसलेट किया, तो कुछ भी वल्गर और इनअप्रोप्रिएट नहीं था। मैं कन्नड़ नहीं समझती, तो वो जो भी कह रहे थे, मैं वही मान रही थी। जो उन्होंने अब किया कि उस गाने का हिंदी में बनाया, उसकी डबिंग करवाई, जिसकी लिरिक्स वाकई बहुत इनअप्रोप्रिएट है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए मुझसे कोई परमिशन नहीं ली, न ही मुझे बताया। जब मुझे लॉन्च इवेंट में बुलाया, तब मैंने वो कन्नड़ गाना देखा, जो लिरिकल था, उसमें मेरे फोटोज लगाए गए।’

मेकर्स पर नोरा का आरोप
एक्ट्रेस ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि- ‘उन्होंने (मेकर्स ने) मेरे अप्रूवल के बिना वो लिरिकल वीडियो बनाया। इसके बाद उन्होंने मेरी और संजय दत्त की फोटो बनाई, जो AI जनरेटेड है। मैं पहले ही AI के खिलाफ हूं। मैं इवेंट में ही बहुत इरिटेट हो गई थी।’
आगे कहा कि-
‘मैं इस चीज के लिए जिम्मेदार हूं। वहां लोगों की मौजूदगी थी। मीडिया की मौजूदगी थी। वहां वो लोग थे, जिन्होंने मुझे मौका दिया था। अंदर से मैं बहुत फंसी हुई थी, जो मैंने देखा उसके बाद। जब मैंने वहां हिंदी गाना देखा, तो मैं समझ गई कि मैं इसमें नहीं हूं। मैं समझ गई कि इससे दिक्कत होने वाली है। क्योंकि कम से कम मैं हिंदी समझती हूं। मैंने डायरेक्टर से कहा कि ये ठीक नहीं है। मैंने कहा कि इससे काफी आलोचना होने वाली है। मैंने कहा कि मैं इसे प्रमोट नहीं करती। मैंने कहा कि मेरी इमेज और रेपुटेशन दाव पर है।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-
‘हम आर्टिस्ट। खासकर मेरी तरह के आर्टिस्ट जिनके पास कोई बैकअप नहीं है, हम नेपोकिड्स नहीं हैं, हमारे पीछे किसी तरह का पावर नहीं है। हम सिर्फ इंडिविजुअल्स हैं और हमारे साथ सिर्फ ऑडियंस है। हमारे पास बहुत कम पावर है। हमारे पास बहुत कम कंट्रोल है। खुशकिस्मती से मैं लकी हूं कि बॉलीवुड में मैंने उन लोगों के साथ काम किया है, जो मेरी ओपनियन की इज्जत करते हैं। जो मेरे क्रिएटिव कॉल की इज्जत करते हैं। जो मेरी सुनते हैं। हालांकि कुछ इंडस्ट्री में हमारी नहीं सुनी जाती। उन्हें मेरी ओपनियन से फर्क नहीं पड़ता। इस बैकलैश के बाद उन्हें वो गाना हटाना पड़ा। मैं इस चीज की शुक्रगुजार हूं।’
View this post on Instagram
‘फिल्ममेकर्स की तस्वीरें करें पब्लिश’- नोरा
एक्ट्रेस ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि- ‘जब इस तरह की घटना होती है तो मीडिया को बढ़-चढ़कर उन फिल्ममेकर्स के नाम और तस्वीरें पब्लिश करना चाहिए, जिससे वो उसकी जिम्मेदारी ले सकें और उन्हें डर हो।’
30 अप्रैल को फिल्म होगी रिलीज
‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें ध्रुवा सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेश्मा नानैया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Also Read- Nora-Sanjay Dutt Song Controversy: नोरा-संजय के गाने ‘सरके चुनर’ पर भड़की कंगना!
