Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • NO Helmet-No Petrol: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल बंद
  • छत्तीसगढ़

NO Helmet-No Petrol: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल बंद

Narendra Singh August 3, 2025

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर के बाद अब छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भी बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों को पेट्रोल बेन कर दिया है.

बालोद में नो हेलमेट नो पेट्रोल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब अगर आप बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं, तो बालोद जिले में आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा. ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान एक बार फिर से जिले में सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है. शनिवार से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर यह नियम प्रभावी कर दिया गया है.

पंप संचालकों को निर्देश

जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वे बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें. आदेश का पालन करते हुए अधिकांश पेट्रोल पंपों ने बिना हेलमेट वाले ग्राहकों को पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया.गौरतलब है कि इससे पहले 4 जुलाई को भी ऐसा ही अभियान जिले में शुरू किया गया था, लेकिन दो दिन के भीतर ही यह ठंडे बस्ते में चला गया था. इसके बाद फिर से कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए नियम को दोबारा लागू किया है.अभियान के तहत पेट्रोल पंपों में दिलचस्प नज़ारे भी देखने को मिल रहे हैं. कई लोग डिक्की से हेलमेट निकालकर पहनते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग दूसरों से कुछ देर के लिए हेलमेट मांगते भी देखे जा रहे हैं.

ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी

प्रशासन का मकसद स्पष्ट है कि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना. कलेक्टर के आदेश के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर नागरिकों में कितनी जागरूकता आती है.

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान 14 सितंबर को भिड़ेंगे, दुबई में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला!
Next: Raipur: गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.