
CM नीतीश को नोमिनेशन
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम ने भी CM नीतीश के साथ नॉमिनेशन किया है। JDU के रामनाथ ठाकुर ने भी पर्चा भरा। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले CM आवास में शाह और नीतीश के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान नितिन नवीन और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। कहा जा रहा है, बैठक में बिहार के अगले CM फेस पर चर्चा हुई।
नितिन नवीन ने भरा नामांकन
नितिन नबीन ने भी पर्चा भर दिया है। राज्यसभा के लिए नामांकन से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा की। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा, भगवान का आपके जीवन के हर पल में स्थान होता है। आज हमारी अलग शुरुआत है और मैं मानता हूं कि BJP के निर्णय के साथ हम कार्यरत रहते हैं।
आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। pic.twitter.com/TX1otMm9N1
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
CM Nitish Nomination: तेजस्वी यादव मौजूद
NDA की ओर से सभी 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। NDA गठबंधन में 2-2 सीटें JDU और BJP के खाते में हैं, जबकि एक सीट RLM को मिली है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी नामांकन कर दिया है। वहीं, JDU की ओर से AD सिंह ने नॉमिनेशन किया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भोला यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।
CM का फैसला करेंगे नीतीश
केंद्रीय मंत्री और BJP सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश राज्यसभा जाएंगे, लेकिन बिहार में अगला विधानसभा चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। CM चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भी नीतीश ही करेंगे।
जनता के साथ धोखा
इधर, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की खबरों के बाद कार्यकर्ताओं ने JDU दफ्तर में तोड़फोड़ की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है। BJP जब-जब जिस पार्टी के साथ रही है उसने अपने साथी को खत्म किया है। BJP RSS का एजेंडा लागू करना चाहती है। वहीं रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश पर तंज कसा।
“अपनों” के साथ बारम्बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी ..
खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं
आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हक़दार हैं ..आज अवसरवादिता के शिखर पुरुष श्री नीतीश कुमार जी को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा के द्वारा मजबूर किया गया… pic.twitter.com/KP30q2sFqI
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 5, 2026
