Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Neil Bhatt Viral Video: तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील भट्ट, वायरल हुआ वीडियो…
  • एंटरटेनमेंट

Neil Bhatt Viral Video: तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील भट्ट, वायरल हुआ वीडियो…

Hema Gupta October 10, 2025

Neil Bhatt Viral Video: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नील कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘बिग बॉस 17’ से फेमस हुए कपल नील भट्टा और ऐश्वर्या शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें चल रही हैं, कई दिनों से कपल के अलग होने की खबरें सामने आ रहीं हैं। ऐसे में नील मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आएं।

Read More: Elvish Yadav Vrindavan Visit: एल्विश यादव पहुंचे वृंदावन, लिया प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद…

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए नील भट्ट…

हाल ही में नील भट्ट को मुंबई की सड़कों पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। जैसे ही मीडिया की नजर मिस्ट्री गर्ल पर पड़ी वो वहां से निकल गईं वहीं नील कैमरे से बचते हुए दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं…

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए। कुछ लोगों का कहना है कि वह लड़की कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं, बल्कि नील की करीबी दोस्त है। हालांकि, इस पर नील भट्ट की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तलाक की खबरों ने फिर पकड़ी रफ्तार…

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के तलाक की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। फैंस ने यह नोटिस किया है कि दोनों ने काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया। इसके बाद से ही उनके रिश्ते में दरार की बातें तेज हो गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

ऐश्वर्या शर्मा के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा…

ऐश्वर्या शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट्स शेयर करती हैं, जिससे इन अटकलों को और हवा मिलती है।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा —

“मैं अब तक चुप थी, क्योंकि मैं शांति चाहती थी, न कि इसलिए कि मैं कमजोर हूं। लेकिन कुछ लोग मेरे नाम पर झूठी बातें फैला रहे हैं। मेरा जीवन आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी आपकी इजाज़त नहीं है।”

‘मेरे नाम पर झूठ न फैलाएं’- ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा —

“मैंने कोई इंटरव्यू, बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर किसी के पास असली सबूत है — कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो — तो दिखाएं। वरना मेरे नाम पर झूठी बातें फैलाना बंद करें।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि चुप रहना कमजोरी नहीं, बल्कि सम्मान की निशानी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

नील और ऐश्वर्या की लव स्टोरी…

बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। शो में ऑनस्क्रीन कपल बने दोनों ने 2021 में शादी की थी।

अब इन खबरों के बीच उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिर्फ अफवाह हो और दोनों के बीच सबकुछ जल्द ठीक हो जाए।

Neil’s bang on impression of Tehelka and Samarth has got us wanting for more🫣#NeilBhatt #Neiwarya #Mimicry #BiggBoss #BB17 pic.twitter.com/j4R3Cs3ivs

— Neil Bhatt (@neilbhatt4) November 8, 2023

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: toxic cough syrup: जहरीले कफ सिरप का डर: हमीदिया अस्पताल में भर्ती हो रहे बच्चे, डॉक्टर का नाम सुनकर घबरा रहे परिजन
Next: Ujjain: अंधविश्वास का कहर! चुड़ैल बताकर महिला की हथेलियां जलाईं, गर्म सिक्के से सिर दागा, 8 पर FIR

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीव संरक्षण अभियान अंतर्गत आज श्योपुर की कूनो नदी में घड़ियाल छोड़ें।
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.