Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj Trolled Inviting Arshad: ‘देश मेरे लिए पहले…’, नीरज ने दी सफाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj Trolled Inviting Arshad: ‘देश मेरे लिए पहले…’, नीरज ने दी सफाई…

Hema Gupta April 25, 2025

Neeraj Trolled Inviting Arshad: टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल‍िस्ट जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी थ्रोअर अरशद नदीम को एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन पहलगाम में हमले के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस पर नीरज ने जबाव देते हुए साफ किया है, कि यह न्योता उन्होंने पहलगाम में हुए हमले के पहले भेजा था।

Read More: Virat Reveals Winning Plan: हार के बाद रियान पराग का फूटा गुस्सा…?

Neeraj Trolled Inviting Arshad: अरशद नदीम को निमंत्रण भेजने की क्या थी वजह..

नीरज चोपड़ा ने बताया कि- अरशद नदीम को निमंत्रण एक एथलीट की ओर से दूसरे एथलीट को भेजा गया था, जिसका उद्देश्य सिर्फ एक खेल आयोजन था। उन्होंने कहा, “एनसी क्लासिक का उद्देश्य भारत में सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को लाना और देश को अंतरराष्ट्रीय खेलों का केंद्र बनाना था।” नीरज ने यह भी स्पष्ट किया कि निमंत्रण 22 अप्रैल को पहलगाम हमले से दो दिन पहले भेजा गया था, जिससे वर्तमान घटनाओं का कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर नीरज को मिली आलोचना…

नीरज चोपड़ा ने बताया कि- सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि उन्हें और उनके परिवार को गालियां दी जा रही हैं और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने जो निर्णय लिया, वो एक खेल के आधार पर था, न कि किसी अन्य वजह से।”

आतंकी हमले के बाद स्थिति में बदलाव…

नीरज ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अरशद नदीम के भारत आने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और हित उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि- “पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता,”

एक्स पर पोस्ट कर नीरज ने दी सफाई…

pic.twitter.com/yMsX8ggnLA

— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) April 25, 2025

Neeraj Trolled Inviting Arshad: नीरज की ईमानदारी पर उठे सवालों से दुखी…

उन्होंने कहा कि मेरी ईमानदारी पर उठाए जा रहे है, इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत का नाम रोशन करने में बिताई है और आज उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैं और मेरे परिवार साधारण लोग हैं। इस समय मेरी ईमानदारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो मुझे बहुत दुखी करता है।”

मां के बयान पर तोड़ मरोड़ को किया पेश..

नीरज कहा मेरी मां के दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि- “मेरी मां ने पेरिस ओलिंपिक के समय अरशद को मेरे जैसा ही बताया था, लेकिन अब उसी बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।”

अरशद नदीम ने ठुकराया था नीरज का न्योता…

नीरज चोपड़ा के निमंत्रण के बाद भी अरशद नदीम ने एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनका शेड्यूल पहले से ही तय है और वह 22 मई को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया रवाना होंगे। अरशद ने यह भी बताया कि वह 27 से 31 मई तक कोरिया में होने वाली चैंपियनशिप के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, नीरज ने 21 अप्रैल को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में एनसी क्लासिक भाला फेंक टूर्नामेंट की देते हुए बताया था कि इस टूर्नामेंट भाग लेने के लिए पाकिस्तान के थ्रोअर अरशद नदीम को इनविटेशन दिया है।

पहलागाम हमले के बाद नीरज पर उठे सवाल…

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों के किए गए हमले में लगभग 27 लोगों की हत्या हो गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के निमंत्रण पर सवाल उठने लगे थे, क्योंकि कई लोगों ने इसे उस गंभीर स्थिति से जोड़कर देखा।

यूजर्स ने इस तरह से किया ट्रोल….

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Laxman Singh Omar Abdullah terror links: कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान बोले- उमर अब्दुल्ला पर आतंकियों से मिलने का लगाया आरोप
Next: CSK vs SRH Toss: हैदराबाद ने टॉस जीत बॉलिंग चुनी, दोनों टीमों को जीत की दरकार…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.