Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी, 86.18 मीटर थ्रो से बने चैंपियन!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी, 86.18 मीटर थ्रो से बने चैंपियन!

Hema Gupta July 6, 2025

Neeraj Chopra Classic 2025: भारतीय भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शनिवार को इतिहास रचते हुए अपने ही नाम पर आयोजित टूर्नामेंट ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में शानदार जीत हासिल की। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में नीरज ने 86.18 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया।

Read More: IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल का धमाका! 430 रन बनाकर रचे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य…

“मैं खुश हूं लेकिन इससे बेहतर की उम्मीद थी” – नीरज

नीरज ने कहा, “निश्चित रूप से मैं जीतना चाहता था और सफलतापूर्वक टूर्नामेंट को पूरा करना मेरा लक्ष्य था। मैं इस दूरी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि मैं इससे बेहतर थ्रो की उम्मीद कर रहा था। घरेलू दर्शकों और परिवार की मौजूदगी में प्रदर्शन करना मेरे लिए मेंटली काफी टफ रहा।”

नीरज की लगातार तीसरी जीत…

27 वर्षीय नीरज ने इस टूर्नामेंट से पहले पेरिस डायमंड लीग (88.16 मीटर) और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक (85.29 मीटर) में भी खिताब जीता था। एनसी क्लासिक के आयोजन से भारत में पहली बार एक गोल्ड लेवल ट्रैक एंड फील्ड मीटिंग देखने को मिली, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ‘A कैटेगरी’ दी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई…

सिंधिया ने अपने एक्स पर नीरज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि-

“86.18 मीटर के साथ खेल में टॉप पर! 🔥

भारत के गोल्डन बॉय, #नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर शानदार थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया।

आप अद्भुत हैं,
@Neeraj_Chopra1

अपनी भाले की तरह ऊंची उड़ान भरते रहें, आपकी यात्रा एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करती है… 🇮🇳”

Top of the game at 86.18m! 🔥

Bharat’s Golden Boy, #NeerajChopra, does it yet again with a fabulous throw to clinch the top spot at the NC Classic 2025.

You are nothing short of phenomenal, @Neeraj_Chopra1. Keep soaring higher like your javelin, your journey inspires an entire… pic.twitter.com/tf54vN6CJq

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 5, 2025

टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ियों को हराया….

नीरज के इस इवेंट में कीनिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो 84.51 मीटर के साथ दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कैसे शुरू हुआ ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’?

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद सपना देखा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास एथलेटिक्स इवेंट्स हों। उसी सपने को साकार करते हुए यह टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया गया, जिसमें 12 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने भाग लिया।

90 मीटर क्लब में शामिल हो चुके हैं नीरज…

इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 90.23 मीटर का थ्रो कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा थ्रो है। अब तक केवल जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

Witnessed a historic moment at the “Neeraj Chopra Classic – 2025” at Bengaluru’s Kanteerava Stadium today, alongside Hon’ble Governor Shri Thawarchand Gehlot.

Proud to see @Neeraj_chopra1, 2-time Olympic medalist & World No. 1, emerge champion in this international javelin… pic.twitter.com/Z9t8S801pw

— Siddaramaiah (@siddaramaiah) July 5, 2025

Neeraj finishes on top!

Our Golden boy does it again with a sensational throw of 86.18m to claim the top spot at the Neeraj Chopra Classic 2025.

Your relentless spirit keeps the tricolour flying high! pic.twitter.com/spuDgD4ktl

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 5, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल का धमाका! 430 रन बनाकर रचे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य…
Next: दलाई लामा का 90वां जन्मदिन: बोले – 130 साल तक जिंदा रहूंगा

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.