Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj on Sachin and Bumrah: नीरज चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान!

Hema Gupta July 1, 2025

Neeraj on Sachin and Bumrah: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह खेल के दौरान शांत रहने की कला महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे सचिन ने दबाव में भी संयम बनाए रखा, वैसा ही सुपरपावर उन्हें भी चाहिए ताकि वह भालाफेंक में हर चुनौती को ठंडे दिमाग से फेस कर सकें।

Read More: Chinnaswamy Stadium Stampede Action: भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सख्त कार्रवाई…

‘सचिन जैसी ‘शांति’ चाहिए’ – नीरज

“सचिन तेंदुलकर ने इतने सालों तक देश के लिए क्रिकेट खेला, महान गेंदबाजों का सामना किया, फिर भी शांति बनाए रखी। मैं उनकी वही सुपरपावर चाहता हूं ताकि मैं भी शांत रहकर बेहतर थ्रो कर सकूं।”

कोच जेलेंजी की सलाह से आया नया बदलाव…

नीरज ने बताया कि उनके कोच जान जेलेंजी ने उन्हें थ्रो करने से पहले 18 साल के युवा की तरह तनावमुक्त दौड़ने की सलाह दी। यही सलाह उन्हें अब तक मैदान के अंदर और बाहर सबसे बेहतरीन लगी।

“कोच ने कहा कि जैसे 18 साल का युवा बिना तनाव के दौड़ता है, वैसे ही दौड़ो। अब मैं उस फ्लो को समझ रहा हूं।”

नीरज ने टेनिस स्टार रोजर फेडरर का भी जिक्र किया और कहा कि वे भी उनके जैसी शांत ऊर्जा को फॉलो करना चाहते हैं।

ब्रेट ली को बताया जैवलिन थ्रो के लायक खिलाड़ी…

जब नीरज से पूछा गया कि कौन सा क्रिकेटर भालाफेंक सकता है, तो उन्होंने ब्रेट ली का नाम लिया और कहा –

“मैंने सुना है कि ब्रेट ली स्कूल के दिनों में जैवलिन थ्रो करते थे। मुझे लगता है कि अपने पीक टाइम में वो निश्चित ही भालाफेंक सकते थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे जसप्रीत बुमराह से भी गेंदबाजी सीखना चाहेंगे क्योंकि थ्रो और फेंकने की तकनीक दोनों में कुछ समानताएं होती हैं।

ब्रेट ली ने दी मजेदार प्रतिक्रिया..

नीरज चोपड़ा की बात पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने X (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा –

“मैं स्कूल के दिनों में जैवलिन थ्रो करता था, लेकिन जो आप कर रहे हो उसके आस-पास भी नहीं था। कोहनी के लिए ये बहुत मुश्किल होता है।”

ब्रेट ली ने नीरज को शानदार एथलीट बताते हुए उनकी सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नीरज बोले – थ्रो वाले दिन शांत रहता हूं, न अंधविश्वासी हूं, न घबराता…

जब नीरज से पूछा गया कि क्या वह थ्रो के दिन किसी तरह के अंधविश्वास में विश्वास करते हैं, तो उन्होंने कहा –

“मैं जिस दिन थ्रो करता हूं, उस दिन बहुत शांत रहता हूं। ज्यादा सोचता नहीं। सिर्फ अच्छा खाना खाता हूं, अच्छा आराम करता हूं और 100% देने पर ध्यान देता हूं।”

धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट भी भालाफेंक जैसा…

नीरज ने महेंद्र सिंह धोनी के फेमस हेलिकॉप्टर शॉट की भी तुलना भालाफेंक से की। उन्होंने कहा –

“हेलिकॉप्टर शॉट ताकत और तकनीक का शानदार मेल है, जैसे जैवलिन थ्रो।”

5 जुलाई को करेंगे NC क्लासिक की मेजबानी…

बेंगलुरु में 5 जुलाई को नीरज चोपड़ा NC क्लासिक नामक प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहे हैं। यह उनके करियर और भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय होगा।

दोहा डायमंड लीग में पार की 90 मीटर की बाधा…

मई 2025 में नीरज ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 मीटर की दूरी को पार कर जैवलिन थ्रो में अपना दबदबा एक बार फिर साबित किया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Amreli NEWS: अमरेली सिविल अस्पताल में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी।
Next: Jamnagar news: मंत्री मुलुभाई बेरा ने लालपुर में स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक पुस्तकालय का उद्घाटन कर शिक्षा को दी नई उड़ान

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.