Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें…

Hema Gupta May 16, 2025

Neeraj Chopra Diamond League 2025: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा आज दोहा में होने वाली डायमंड लीग 2025 में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। नीरज के साथ भारत के 3 अन्य एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं, जो डायमंड लीग में भारत की ओर से अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। भारतीय एथलीट्स का एक्शन भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा।

Read More: Barcelona wins 28th La Liga: एस्पान्योल को 2-0 से हराकर ला-लीगा में बार्सिलोना ने 28वां खिताब अपने नाम किया…

नीरज और किशोर जेना जेवलिन थ्रो में होंगे आमने-सामने…

2022 के विजेता और 2024 में सिल्वर मेडल जीत चुके नीरज चोपड़ा, इस बार भी मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट के लिए तैयार हैं। उनके साथ किशोर जेना भी मैदान में होंगे, जिन्होंने पिछली बार 76.31 मीटर के थ्रो के साथ 9वां स्थान हासिल किया था।

नीरज की पिछली परफॉर्मेंस…

डायमंड लीग 2024 फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीत लिया था। नीरज महज 0.01 मीटर से विजेता बनने से चूक गए थे।

1. डायमंड लीग 2025 में भाग लेने वाले अन्य भारतीय एथलीट..

2. किशोर जेना – दूसरी बार डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार 9वें स्थान पर रहे थे।

3. गुलवीर सिंह – पुरुषों की 5000 मीटर रेस में अपना डायमंड लीग डेब्यू करेंगे। वह नेशनल रिकॉर्ड ब्रेकर हैं।

4. पारुल चौधरी – महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग लेंगी। वे इस इवेंट की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।

नीरज का मुकाबला किनसे होगा?

मेंस जेवलिन थ्रो में नीरज का सामना कई दिग्गजों से होगा:

1. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) – दो बार के वर्ल्ड चैंपियन

2. जूलियन वेबर (जर्मनी)

3. जेकब वाडलेच (चेक गणराज्य) – डिफेंडिंग चैंपियन

4. मैक्स डेहनिंग (जर्मनी)

5. जूलियस येगो (केन्या)

6. रॉडरिक जेनकी डीन (जापान)

कब और कहां देख सकते हैं?

डायमंड लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देखी जा सकती है।

1. जेवलिन थ्रो (मेंस) – रात 10:13 बजे

2. 5000 मीटर रेस (मेंस) – रात 10:15 बजे

3. 3000 मीटर स्टीपलचेज (विमेंस) – रात 11:15 बजे

डायमंड लीग क्या है?

डायमंड लीग वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा आयोजित एक प्रीमियम ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट सीरीज है, जिसमें हर साल 14 से 16 मुकाबले होते हैं। ये प्रतियोगिताएं मई से सितंबर के बीच दुनिया भर के अलग-अलग शहरों में होती हैं और डायमंड लीग फाइनल के साथ इसका समापन होता है।

हर इवेंट में टॉप-8 एथलीट्स को अंक मिलते हैं (पहले को 8, आठवें को 1)। टॉप-10 पोजिशन पर फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है। सीजन के अंत में टॉप पोजीशन पर रहने वाले एथलीट्स को फाइनल में जगह मिलती है। विजेता को ट्रॉफी और नकद इनाम भी दिया जाता है।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में गरजे CM मोहन यादव
Next: Chhatarpur : बाबा बागेश्वर ने किस के लिए बनाई चाय

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.