Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj Chopra Created History: नीरज का सबसे लंबा थ्रो, दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर भाला…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj Chopra Created History: नीरज का सबसे लंबा थ्रो, दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर भाला…

Hema Gupta May 17, 2025

Neeraj Chopra Created History: दोहा डायमंड लीग 2025 का बीते दिन 16 मई को शानदार आगाज हुआ। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90.23 मीटर का भाला फेंका।
यह थ्रो उनके तीसरे प्रयास में आया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जिसे उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।

Read More: Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें…

पहले प्रयास में शानदार शुरुआत, दूसरा थ्रो रहा अमान्य..

नीरज ने प्रतियोगिता की शुरुआत 88.44 मीटर के थ्रो से की। उनका दूसरा प्रयास अमान्य रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 90.23 मीटर भाला फेंक दिया।

जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में बदल दी तस्वीर…

नीरज चोपड़ा के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर की दूरी तय कर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।

तीसरे स्थान पर ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर का थ्रो किया।

गुलवीर और पारुल का प्रदर्शन..

जेवलिन के अलावा भारतीय एथलीटों ने अन्य इवेंट्स में भी भाग लिया:

1. गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13:24.32 मिनट के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।

2. पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज में 9:13.39 मिनट में दौड़ पूरी कर छठा स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई…

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नीरज को बधाई दी। उन्होंने लिखा

“शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत खुश और गौरवान्वित है।”

A spectacular feat! Congratulations to Neeraj Chopra for breaching the 90 m mark at Doha Diamond League 2025 and achieving his personal best throw. This is the outcome of his relentless dedication, discipline and passion. India is elated and proud. @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/n33Zw4ZfIt

— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2025

90 मीटर पार करने वाले तीसरे एशियाई..

नीरज चोपड़ा 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले तीसरे एशियाई एथलीट बन गए हैं:

1. अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 92.97 मीटर (पेरिस ओलिंपिक 2024)

2. चाओ-त्सुन चेंग (चीनी ताइपे) – 91.36 मीटर (एशियन चैंपियनशिप 2017)

3. नीरज चोपड़ा (भारत) – 90.23 मीटर (दोहा डायमंड लीग 2025)

वहीं, नीरज अब इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

पिछले सीजन में भी रहे थे बेहद करीब..

डायमंड लीग 2024 के फाइनल में भी नीरज सिर्फ 0.01 मीटर से गोल्ड मेडल चूक गए थे। उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो किया था, जबकि ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 87.87 मीटर का थ्रो कर खिताब जीत लिया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा और धार्मिक मेलों के लिए उत्तराखंड में तीर्थाटन परिषद गठित 🛕
Next: मथुरा में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की बड़ी गिरफ्तारी : ईंट भट्ठे से पकड़े गए 90 लोग

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.