Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NDA का घोषणा पत्र 30 अक्टूबर को, महिला–युवा होंगे फोकस में; तेजस्वी की जनसभाएं तेज, ओवैसी का NDA-RJD पर हमला
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA का घोषणा पत्र 30 अक्टूबर को, महिला–युवा होंगे फोकस में; तेजस्वी की जनसभाएं तेज, ओवैसी का NDA-RJD पर हमला

himani Shrotiya October 28, 2025

NDA election manifesto 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। चुनावी घोषणाओं, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने भी अपना चुनावी एजेंडा सामने लाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। NDA ने ऐलान किया है कि वह 30 अक्टूबर को अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करेगा।

NDA का घोषणा पत्र 

पटना में NDA घटक दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री के मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस होगा। उम्मीद है कि युवाओं के लिए रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े बड़े वादे NDA की ओर से किए जाएंगे।

NDA का घोषणा पत्र

‘देश में होना चाहिए SIR’

NDA के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा:

हम पहले भी कहते रहे हैं कि SIR (Special Industrial Region) की घोषणा केवल बिहार के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए की जानी चाहिए। जहां तक वोटर लिस्ट का सवाल है, उसमें पारदर्शिता की सख्त जरूरत है।

मांझी ने यह भी कहा कि वोटर लिस्ट में कई खामियां हैं —

  • कई मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में हैं,
  • कई लोगों के नाम दो जगह दर्ज हैं,
  • और बाहर से आए लोगों के नाम भी नियमित वोटरों के साथ सूची में मौजूद हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वोटर लिस्ट को सही किया जाए ताकि लोकतंत्र की नींव मजबूत हो सके।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

NDA election manifesto 2025: तेजस्वी ने परसा में की जनसभा

विपक्ष की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चुनावी माहौल को गर्म करने में जुटी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने परसा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया।

यह सीट चर्चा में है क्योंकि यहां से करिश्मा राय को राजद का उम्मीदवार बनाया गया है। करिश्मा राय, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं।

तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

जनसभा में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा:

लालू यादव ने बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी थी। अब मैं आर्थिक न्याय की लड़ाई लड़ूंगा। मैंने बिहार के लिए जो रोजगार योजना बनाई थी, उसे नीतीश कुमार कॉपी कर रहे हैं, लेकिन कॉपी भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।

तेजस्वी ने युवाओं को 10 लाख नौकरियों का वादा दोहराते हुए कहा कि बिहार को परिवर्तन चाहिए और इस बार जनता मुद्दों पर वोट करेगी।

हमें दीजिए एक मौक़ा
नौकरी मिलेगी पक्का
आपके भरोसे का लगाऊँगा छक्का!

📍तरैया, सारण pic.twitter.com/Q5xtONitDV

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2025

ओवैसी का NDA और RJD पर सियासी वार

इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी चुनावी मैदान में सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने गोपालगंज में चुनावी सभा की और अपने उम्मीदवार अनस सलाम के पक्ष में वोट मांगे।

मोदी, नीतीश और लालू पर हमला

NDA election manifesto 2025: जनसभा में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा:

प्रधानमंत्री मोदी का दिल अहमदाबाद में बसता है, नीतीश कुमार का दिल राजगीर में और लालू यादव का दिल उनके बेटे में बसता है। इन लोगों ने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया।

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और नीतीश कुमार ने कुर्सी बचाने के लिए बार-बार गठबंधन बदले। उन्होंने RJD को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा:

लालू, नीतीश और मोदी में से किसी ने भी मुसलमानों और गरीबों के भले के लिए काम नहीं किया। AIMIM ही सच्ची लोकतांत्रिक राजनीति करती है और हम जनता के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD में बड़ी कार्रवाई, 27 नेता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित…लालू ने दाखिल की कोर्ट में अर्जी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घटनाक्रम तेजी पकड़ चुका है। जहां एक ओर राजनीतिक दल चुनावी रणनीति में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर दल–बदल और बगावत का दौर भी जारी है।

RJD में बड़ी कार्रवाई,
RJD में बड़ी कार्रवाई,

बागियों पर गिरी गाज

राष्ट्रीय जनता दल ने देर शाम एक आधिकारिक लेटर जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Correct Direction of Placing Shivling: घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं? इस दिशा में रखें शिवलिंग…
Next: CG NEWS : माओवादियों की साजिश नाकाम,सुरक्षाबलों ने 40 किलो IED बम किया बरामद

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.