Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Anti Naxal Operation: 1 करोड़ के इनामी नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी
  • छत्तीसगढ़

Anti Naxal Operation: 1 करोड़ के इनामी नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी

Narendra Singh June 6, 2025

समय से पहले खत्म होगा लाल आतंक-सीएम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और बड़ा नक्सली कमांडर नरसिम्हा ढेर कर दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि “लाल आतंक अब अंतिम सांसें गिन रहा है।” उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और नक्सलवाद अब जल्दी ही खत्म होने वाला है।

15 दिन में नक्सलियों के 2 बड़े कमांडर ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में गुरुवार को एक और बड़ा नक्सली लीडर को ढेर कर दिया गया. यानी 15 दिन में नक्सलियों के 2 बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं. इससे पहले सीपीआई (माओवादी) के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू को मार गिराया गया था. ये दो मौत जहां नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है. वहीं, इन मौतों के बाद सरकार अब जल्द ही छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की बात कह रही है.

इसी कड़ी में नक्सली लीडर नरसिम्हा की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं.

एक साल में 400 से अधिक नक्सली मारे गए

सीएम ने आगे कहा कि आज यानी गुरुवार को बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया. इस दौरान तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज कर दिया गया. इससे पहले 21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद, यह नक्सलियों के लिए एक और बड़ा झटका है. वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है.

मार्च 2026 डैडलाइन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है. हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है. भारत अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा.

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rationalisation in Schools : युक्तियुक्तकरण पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान
Next: GWALIOR : 20 के का लालच में गई 8 साल के के मासूम की जान

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.