Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष
  • छत्तीसगढ़

Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष

divya mistry October 18, 2025

Naxal surrender: नक्सल समर्पण पर भूपेश बघेल की तारीफ पर अरुण साव का कटाक्ष, कहा- ये कांग्रेस का स्टैंड है या व्यक्तिगत राय?
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर वर्तमान सरकार की सराहना किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है। उन्होंने भूपेश बघेल से यह स्पष्ट करने को कहा कि यह बयान उनकी पार्टी का आधिकारिक रुख है या उनकी निजी राय।

Naxal surrender
Naxal surrender

भूपेश बघेल का यह बयान किसकी ओर इशारा करता है

मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि बस्तर में नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण हुआ है, और भूपेश बघेल ने इस पर तारीफ की है, इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का रुख अलग है, तो भूपेश बघेल का यह बयान किसकी ओर इशारा करता है?

Naxal surrender: सरकार का लक्ष्य पूरे प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना

साव ने यह भी कहा कि सरगुजा क्षेत्र, जो कभी नक्सल प्रभावित था, उसे भाजपा सरकार ने नक्सल मुक्त किया। 2018 तक नक्सलवाद केवल सीमित क्षेत्रों तक था, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में यह फैला। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों से भी नक्सलवाद का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूरे प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना है।

धनतेरस पर स्वदेशी खरीदारी का आह्वान

धनतेरस के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जीएसटी बचत उत्सव के चलते बाजारों में रौनक लौट आई है। 350 से अधिक वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों की ही खरीदारी करें ताकि स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिले और उनकी दिवाली भी रोशन हो सके।

राज्योत्सव का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे

Naxal surrender: राज्य स्थापना दिवस को लेकर अरुण साव ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष मना रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 5 दिन और जिला स्तरीय कार्यक्रम 3 दिन तक चलेंगे। इस भव्य आयोजन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया जाएगा।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच और सम्मान

अरुण साव ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर राज्योत्सव की रूपरेखा और कार्ययोजना तय की जाएगी। इस बार खासतौर पर स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा और उन्हें सम्मान के साथ प्रस्तुत होने का अवसर दिया जाएगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Gwalior: “तेरे बाप ने दहेज में भैंस नहीं दी”, विवाहिता ने एसिड पीकर किया सुसाइड
Next: सांसदों के फ्लैट में भीषण आग, संसद भवन से 200 मीटर दूर मची अफरा-तफरी

Related Stories

Girlfriend Suicide News CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!

Hema Gupta March 3, 2026
कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
  • छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि मेला 2026:मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

divya mistry March 3, 2026
अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Virosh Sangeet Night Photos: रश्मिका और विजय ने शेयर की संगीत की खूबसूरत तस्वीरें
  • 25 फीट ऊंची लपटों से निकला पंडा, मथुरा में होलिका दहन का अद्भुत नजारा
  • ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो, मंत्री सारंग पर कर दी बड़ी बात
  • Iran-Israel-US: 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देश लौटे जंग में फंसे लोग, श्रीनगर बंद
  • WI and Zim Cricketer Stuck India: अपने देश नहीं लौट पा रहें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.