Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Naxal Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Naxal Encounter: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

Narendra Singh June 26, 2025

naxal encounter narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

naxal encounter narayanpur: माओवादियों की मौजूदगी की मिली थी खबर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों के माड़ डिवीजन से जुड़े नक्सलियों की इलाके में मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद नारायणपुर और कोंडागांव जिलों की जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था।

गोलीबारी में दो महिला नक्सली ढेर

बुधवार को जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटनास्थल से एक इंसास राइफल, एक 315 बोर की राइफल और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

अभियान अभी भी जारी

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है ताकि कोई भी नक्सली भाग न सके।

नक्सलियों के खिलाफ तेज़ हुआ ऑपरेशन

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार संयुक्त ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे का लक्ष्य रखा है।

सरेंडर कर रहे हैं नक्सली

अधिकारियों का कहना है कि लगातार चल रही कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों में डर का माहौल है, जिसके चलते कई नक्सली सरेंडर भी कर चुके हैं। अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी सुरक्षाबल लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Isha Hardik Dating Revelation: ईशा ने अपने और हार्दिक की डेटिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा!
Next: CM YOGI: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.