मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

सोनम रघुवंशी को जमानत मिली

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, परिवार में नाराजगी

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर परिवार ने नाराजगी व्यक्त की, सीबीआई जांच की मांग की।

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत परिवार में नाराजगी

मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत |

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। परिजनों को इस फैसले की जानकारी उनके वकील से नहीं, बल्कि शिलांग पुलिस के एक फोन से मिली। ।

इस फैसले ने उन्हें बड़ा झटका दिया

सूत्रों की माने तो राजा की मां उमा रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले पर यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड है।राजा की मां उमा ने कहा, अभी तक तो सुना था कि कानून अंधा होता है आज देखने को भी मिल गया। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हस्तक्षेप की अपील की है।

साथ ही कहा कि एक मां को अपने बेटे के लिए न्याय की उम्मीद थी, लेकिन इस फैसले ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। 

सोनम या उसका भाई मुझ पर करा सकता है हमला

वहीं, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सोनम को सोमवार को ही जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी मंगलवार को शिलांग पुलिस से मिली। 4 दिन पहले तक उनके वकील ने भी जमानत मिलने की संभावना से इनकार किया था। भाई विपिन ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार, खासकर उसके भाई गोविंद का उसे पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पैसों की ताकत के आगे हम अपने भाई को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं।विपिन ने आशंका भी जताई कि अगर अपील करने के लिए अगर वह शिलांग जाते है तो सोनम उन पर हमला करा सकती है। 

गिरफ्तारी के वक्त सोनम को कारण नहीं बताया

जमानत के आधार पर भी सवाल उठाते हुए विपिन ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कोर्ट ने यह मानते हुए जमानत दी कि गिरफ्तारी के वक्त सोनम को कारण नहीं बताया गया था।

प्रमुख खबरें