शाह–नड्‌डा ने थामा हाथ, कुर्सी तक ले गए नितिन नबीन: बीजेपी मुख्यालय में गूंजे जय श्रीराम के नारे

shah-nadda-nitin-nabin-bjp-national-working-president-delhi

शाह–नड्‌डा ने थामा हाथ, कुर्सी तक ले गए नितिन नबीन: बीजेपी मुख्यालय में गूंजे जय श्रीराम के नारे

शाह–नड्‌डा ने थामा हाथ कुर्सी तक ले गए नितिन नबीन बीजेपी मुख्यालय में गूंजे जय श्रीराम के नारे

BJP president Nitin Nabin in Delhi: दिल्ली का बीजेपी मुख्यालय सोमवार को कुछ अलग ही माहौल में नजर आया। जैसे ही नितिन नबीन अंदर पहुंचे, कार्यकर्ताओं की निगाहें उन पर टिक गईं और माहौल अचानक उत्साह से भर गया। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद आगे बढ़े, उनका हाथ थामा और उन्हें कुर्सी तक ले जाकर बैठाया। यह दृश्य सिर्फ औपचारिक नहीं था, बल्कि पार्टी की परंपरा और भरोसे का प्रतीक भी माना जा रहा है। Read More:-इजराइल का दावाः हमास के नंबर-2 चीफ राएद सईद ढेर, कार पर एयरस्ट्राइक

BJP president Nitin Nabin in Delhi: फूलों की बारिश, नारों की गूंज

पदभार ग्रहण से पहले बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन का जोरदार स्वागत हुआ।  कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और ‘जय श्रीराम के नारों से परिसर गूंज उठा। कई वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद थे, जो इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। अमित शाह और जेपी नड्डा नितिन नबीन के स्वागत के लिए पहले ही दफ्तर पहुंच चुके थे. नेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं और संगठन में उनकी नई भूमिका को लेकर उम्मीदें जताईं।

फ्लाइट लेट, लेकिन जोश में कमी नहीं

दिल्ली पहुंचने का सफर थोड़ा लंबा हो गया। नितिन नबीन सोमवार सुबह 8.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होने वाले थे, लेकिन उड़ान करीब चार घंटे लेट हो गई। आखिरकार वे दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचे। हालांकि देरी का असर उनके उत्साह पर नहीं दिखा । दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने पटना के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यह पल उनके लिए निजी और भावुक दोनों था, जिसे उन्होंने सार्वजनिक जिम्मेदारी से पहले निभाया।

संबंधित सामग्री

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.