MP NEWS: प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की समीक्षा बैठक

mp-news-3

MP NEWS: प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की समीक्षा बैठक

mp news प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की समीक्षा बैठक

MP NEWS:  भोपाल में 31 मई को होने जा रहे महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में समीक्षा बैठक की। इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मेलन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सम्मेलन को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए सभी विभाग समय पर अपनी तैयारियां पूर्ण करें।

[caption id="attachment_84121" align="alignnone" width="300"]MP NEWS MP NEWS[/caption]

MP NEWS: कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान का निरीक्षण कर चुके

डॉ. यादव ने जानकारी दी कि वे स्वयं 21 मई को कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान का निरीक्षण कर चुके हैं और तैयारियों का जायजा लिया था। बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के दौरान लोकमाता देवी अहिल्या बाई को समर्पित विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के का विमोचन करेंगे। इसके अलावा, वे इंदौर मेट्रो परियोजना का लोकार्पण तथा उज्जैन स्थित क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

MP NEWS: एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी

कार्यक्रम के दौरान एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानियाँ और उपलब्धियाँ दर्शाई जाएँगी। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संस्कृति विभाग, भोपाल जिला प्रशासन सहित अन्य संबद्ध विभागों और एजेंसियों को उनके दायित्वों की समीक्षा की गई। सभी को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

MP NEWS: विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं हिस्सा लेंगी

महासम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, 'लाड़ली बहना' योजना की लाभार्थी महिलाएँ और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं हिस्सा लेंगी। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

अधिकारी और विभाग प्रमुख उपस्थित रहे

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।