खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल का आरोप: देश में चल रहा वन मैन श...

kharge-rahul-gandhi-on-mnrega-name-change-cwc-meeting

खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल का आरोप: देश में चल रहा वन मैन शो, फायदा 2-3 अरबपतियों को

 खड़गे बोले मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत राहुल का आरोप देश में चल रहा वन मैन शो फायदा 2-3 अरबपतियों को

Kharge Rahul Attack Modi Govt : कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने के सरकार के फैसले के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को साफ किया कि पार्टी इस फैसले का विरोध सड़कों पर उतरकर करेगी. 5 जनवरी से देशभर में इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा ।दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है. इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया।

Kharge Rahul Attack Modi Govt: कैबिनेट से पूछे बिना लिया गया फैसला

बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोला  उन्होंने कहा
 मनरेगा का नाम बदलने का फैसला न तो कैबिनेट में चर्चा के बाद लिया गया और न ही राज्यों से कोई सलाह ली गई, देश में मोदी जी वन मैन शो चला रहे हैं। जो फैसला उन्हें सही लगता है, वही लागू कर देते हैं
राहुल ने आरोप लगाया कि इस तरह के फैसलों का फायदा केवल 2-3 बड़े अरबपतियों को मिल रहा है, जबकि नुकसान देश के ग्रामीण इलाकों और गरीब वर्ग को उठाना पड़ रहा है । Also Read-सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, TI ने जूते-टोपी उतारकर छुए पैर

Kharge Rahul Attack Modi Govt : मनरेगा सिर्फ योजना नहीं, एक अधिकार था

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा महज एक सरकारी योजना नहीं थी, बल्कि यह राइट-बेस्ड कॉन्सेप्ट था। इसके जरिए करोड़ों लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी मिलती थी उनका कहना था कि मनरेगा को कमजोर करना सीधे तौर पर लोगों के अधिकारों पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों से पैसा छीनकर अपने हाथ में ले रही है, जिससे सत्ता और वित्तीय शक्तियों का केंद्रीकरण हो रहा है

खड़गे का आरोप  SIR लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला

CWC बैठक में खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश करार दियाखड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के वोटरों के नाम मतदाता सूची से न हटें।

बैठक में शशि थरूर भी रहे मौजूद

CWC की इस अहम बैठक में शशि थरूर भी शामिल हुए. जबकि वे पिछली दो बड़ी बैठकों में मौजूद नहीं थे। यह बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक थी. जिसमें कर्नाटक  तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और PCC अध्यक्ष भी शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।