काशी: असद खान ने अपनाया सनातन, अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’

kashi-asad-khan-atharva-tyagi-sanatan-dharma

काशी: असद खान ने अपनाया सनातन, अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’

काशी असद खान ने अपनाया सनातन अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है । मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले 33 वर्षीय इंजीनियर असद खान ने सनातन धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम अथर्व त्यागी रख लिया है. यह फैसला किसी अचानक आवेग का नहीं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे वैचारिक बदलाव का नतीजा बताया जा रहा है। Read More:- india weather news: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, MP के 17 शहर 10° से नीचे, राजस्थान का सीकर 1°C पर

बांग्लादेश की घटनाओं ने भीतर तक झकझोरा

असद खान का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हत्याओं की खबरों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया इन घटनाओं ने उन्हें धर्म  आस्था और मानवता पर सोचने के लिए मजबूर किया। इसी दौरान उनका रुझान सनातन दर्शन की ओर बढ़ा और उन्होंने गीता, उपनिषद जैसे ग्रंथों का अध्ययन शुरू किया. धीरे-धीरे यह वैचारिक यात्रा एक ठोस निर्णय में बदल गई।

काशी में विधि-विधान से हुआ धर्म परिवर्तन

असद खान काशी पहुंचे, जहां परंपरागत रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने सनातन धर्म स्वीकार कियाधार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्हें नया नाम अथर्व त्यागी दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ  जिसमें स्थानीय पुरोहितों की मौजूदगी रही।

परिवार की प्रतिक्रिया और निजी फैसला

अथर्व त्यागी ने बताया कि उनके फैसले पर परिवार और परिचितों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं कुछ लोगों को यह कदम चौंकाने वाला लगा लेकिन समय के साथ उन्होंने उनके निर्णय को समझा और सम्मान दिया उनका कहना है कि यह परिवर्तन किसी दबाव या विरोध के चलते नहीं, बल्कि आत्मिक संतोष और विचारों की स्पष्टता से जुड़ा है।

अथर्व त्यागी कहते हैं

 मैंने किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने भीतर की आवाज सुनकर यह रास्ता चुना है। सनातन धर्म के मूल विचार—करुणा, सहिष्णुता और मानवता मुझे बेहद करीब लगे ।
उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी तरह का विवाद खड़ा करना नहीं है, बल्कि अपने विश्वास के अनुसार जीवन जीना है।  

संबंधित सामग्री

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

सनातन

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. मधु प्रिया के अनुसार, बुध ग्रह के कमजोर प्रभाव को दूर करने के लिए तुलसी, दुर्गा चालीसा और गणेश पूजा के उपाय अपनाएं।

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर विकसित वैदिक घड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का ध्यान खींचा। यह घड़ी न केवल समय बताती है बल्कि मुहूर्त और पंचांग भी देती है।

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

जुर्म गाथा

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

In Rajasthan's Karauli, a woman was fatally attacked with an iron rod over a dispute related to fetching water. The incident led to her death.

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

लाइफ स्टाइल

Make Protein Dosa: झटपट बनाएं प्रोटीन से भरा हेल्दी टेस्टी नास्ता

A South Indian cooking expert shares a nutritious recipe for Protein Dosa, ideal for fitness enthusiasts and busy mornings.

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार, चोरी का खुलासा

उत्तराखंड

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार, चोरी का खुलासा

देहरादून के रायवाला में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।