इजराइल का दावाः हमास के नंबर-2 चीफ राएद सईद ढेर, कार पर एयरस्ट्राइक

israel-kills-hamas-deputy-chief-raad-saeed-gaza-airstrike

इजराइल का दावाः हमास के नंबर-2 चीफ राएद सईद ढेर, कार पर एयरस्ट्राइक

इजराइल का दावाः हमास के नंबर-2 चीफ राएद सईद ढेर कार पर एयरस्ट्राइक

israel kills hamas deputy chief: गाजा सिटी से एक बार फिर जंग की आग भड़काने वाली खबर आई है   इजराइल ने दावा किया है कि उसने हमास के नंबर-2 चीफ और वरिष्ठ कमांडर राएद सईद को मार गिराया है। इजराइली सेना (IDF) के मुताबिक शनिवार को गाजा सिटी में एक कार को निशाना बनाकर सटीक एयरस्ट्राइक की गई हालांकि, हमास ने अब तक राएद सईद की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Israel claims Hamas No.2 Raed Saeed killed in Gaza

कौन था राएद सईद

इजराइली दावे के मुताबिक राएद सईद हमास की अल-कासिम  ब्रिगेड का सीनियर कमांडर था हथियार निर्माण नेटवर्क का प्रमुख माना जाता था  अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हुए हमलों की साजिश में शामिल था हमास सूत्रों का कहना है कि वह गाजा सिटी बटालियन का पूर्व प्रमुख भी रह चुका है।

सीजफायर के बावजूद गतिविधियों का आरोप

इजराइल का आरोप है कि राएद सईद सीजफायर के बाद भी हमास की सैन्य ताकत दोबारा खड़ी कर रहा था  हथियार निर्माण और तस्करी में सक्रिय था IDF के अनुसार यह सीजफायर समझौते का सीधा उल्लंघन था

हमले के पीछे की वजह

यह एयरस्ट्राइक उस घटना के बाद की गई जब हमास के एक हमले में दो इजराइली सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सईद को निशाना बनाने का आदेश  दिया। नेतन्याहू ने बयान में कहा कि
 हमने अपने सैनिकों की मौत का बदला ले लिया है।

IDF का दावा: पुख्ता खुफिया जानकारी

इजराइली सेना ने कहा कि उन्हें रियल-टाइम इंटेलिजेंस मिली थी  कि राएद सईद गाजा सिटी के पश्चिमी इलाके में सफर कर रहा है IDF के मुताबिक मौका गंवाने से पहले तुरंत कार्रवाई की गई। राएद पिछले दो साल से हमास की सुरंगों में छिपकर रह रहा था.

हमास का पलटवार

हमास ने सईद की मौत पर चुप्पी साध रखी है संगठन का कहना है कि इजराइली ड्रोन ने एक सिविलियन गाड़ी को निशाना बनाया. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस हमले में 5 लोगों की मौत और  25 लोग घायल हुए हैं ,

सीजफायर के बाद भी हमले जारी

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा प्रशासन का दावा है कि यह हमला अक्टूबर 2025 के सीजफायर का उल्लंघन है। सीजफायर के बाद से इजराइल ने 800 से ज्यादा हमले किए  कम से कम 386 लोगों की मौत हुई यह सीजफायर अमेरिका और उसके सहयोगियों की मध्यस्थता से हुआ था।  

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

खेल

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

Ryan Parag faced penalties for vaping in the dressing room during an IPL match against Punjab Kings, which is a violation of the IPL Code of Conduct.

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला कांग्रेस ने घर पर कब्जा करने और शोषण के आरोप लगाए हैं।

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

सनातन

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong direction can impact both physical and mental health, with the south and east directions being most beneficial.