Indian Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: जापान को पीछे छो...

indian-economy

Indian Economy: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: जापान को पीछे छोड़ा, अब जर्मनी पर नजर

indian economy भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ा अब जर्मनी पर नजर

Indian Economy: भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी का दर्जा प्राप्त कर लिया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी शनिवार को गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद साझा की। उन्होंने बताया कि भारत अब 4 ट्रिलियन डॉलर (4 Trillion Dollar Economy) की अर्थव्यवस्था बन चुका है और इसने जापान को पीछे छोड़ दिया है। [caption id="attachment_83696" align="alignnone" width="300"]Indian Economy Indian Economy[/caption]

Indian Economy: भारत की आर्थिक ग्रोथ बनी रही मजबूत

सुब्रह्मण्यम ने बताया कि भले ही वैश्विक स्तर पर अमेरिका के टैरिफ (US Tariffs) और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कई चुनौतियाँ रही हों, लेकिन भारत की ग्रोथ पर इनका कोई खास असर नहीं पड़ा। यहां तक कि पाकिस्तान के साथ तनाव के दौरान भी भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूती से आगे बढ़ना जारी रखा। उन्होंने कहा कि भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।

एप्पल, टैरिफ और निर्माण को लेकर भी रखी राय

एप्पल आईफोन के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि अमेरिका की नीति चाहे जो हो, लेकिन भारत निर्माण के लिए कम लागत वाली आकर्षक जगह बना हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका शायद चाहेगा कि एप्पल आईफोन का उत्पादन उसी के देश में हो।

Indian Economy: एसेट मोनेटाइजेशन पर भी अपडेट

सुब्रह्मण्यम ने यह भी जानकारी दी कि परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना (Asset Monetization Plan) का दूसरा चरण तैयार किया जा रहा है, जिसकी घोषणा अगस्त 2025 में की जाएगी। यह योजना देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।भारत की यह आर्थिक छलांग न केवल गर्व की बात है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश वैश्विक मंच पर इकोनॉमिक पावरहाउस बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। अब भारत की नजर जर्मनी को पीछे छोड़ने पर है, जो इस समय तीसरे स्थान पर है।

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।