ऑस्ट्रेलिया में बैठे न्योलीवाला के गाने पर बवाल: रैप में बाबा बागेश्वर पर तंज

haryanvi-rapper-nyoliwala-song-controversy-bageshwar-dham

ऑस्ट्रेलिया में बैठे न्योलीवाला के गाने पर बवाल: रैप में बाबा बागेश्वर पर तंज

ऑस्ट्रेलिया में बैठे न्योलीवाला के गाने पर बवाल रैप में बाबा बागेश्वर पर तंज

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम वोमिट ऑन पेपर रिलीज होते ही विवादों के घेरे में आ गई है। एल्बम के कुछ विजुअल्स और बोल को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है haryanvi-rapper-nyoliwala-song-controversy-bageshwar-dham

भगवाधारी को लात, बाबाओं पर तंज

एल्बम के एक गाने में भगवाधारी साधु को लात मारते हुए दृश्य दिखाया गया है वहीं बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं गाने की एक लाइन
बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी…को लेकर विवाद और गहरा गया है।

Dhanda Nyoliwala - Vomit On Paper (Official Music Video)

साध्वी देवा ठाकुर का पलटवार

साध्वी देवा ठाकुर ने रैपर पर कड़ा ऐतराज जताया है उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता… अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है।  इस बयान के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया।

रैपर का पक्ष: ‘यह समाज की सच्चाई है’

गाने के डिस्क्रिप्शन में न्योलीवाला ने लिखा है कि यह एल्बम झूठे बाबाओं, भ्रष्टाचार टूटी शिक्षा व्यवस्था और समाज के दबे हुए दर्द को उजागर करता है। एल्बम के मुताबिक, यह किसी धर्म पर हमला नहीं, बल्कि फर्जी सिस्टम पर सवाल है। 4 दिन में 21 लाख से ज्यादा व्यूज विवाद के बीच एल्बम को जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी मिल रही है सिर्फ 4 दिनों में 21.5 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए है।

कौन हैं ढांडा न्योलीवाला

ढांडा न्योलीवाला का असली नाम प्रवीण ढांडा है। वो हिसार के आदमपुर क्षेत्र के न्योलीवाला गांव के रहने वाला हैं  ,माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं पत्नी आशा सहारण डिस्कस थ्रो की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं ग्रेजुएशन के बाद  ऑस्ट्रेलिया  गया, जहां से रैप म्यूजिक में पहचान बनाई।

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

खेल

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

Ryan Parag faced penalties for vaping in the dressing room during an IPL match against Punjab Kings, which is a violation of the IPL Code of Conduct.

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला कांग्रेस ने घर पर कब्जा करने और शोषण के आरोप लगाए हैं।

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

सनातन

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong direction can impact both physical and mental health, with the south and east directions being most beneficial.