Delhi : CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

delhi-police-arrested-person-who-threatened-kill-cm-rekha-gupta

Delhi : CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

delhi  cm रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

threatened kill CM Rekha Gupta : पत्नी के घर छोड़ जाने से था परेशान

threatened kill CM Rekha Gupta : CM रेखा गुप्ता को गाजियाबाद से जान से मारने की धमकी मिली थी. दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का कहना है कि उसने नशे की हालत में धमकी भरा कॉल किया था.

आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में कॉल की थी. पुलिस को शक है कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. इसलिए पुलिस इस मामले को लेकर बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी गाजियाबाद पुलिस थाने में 112 नबंर पर कॉल कर दी गई थी. धमकी देने के बाद कॉलर ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस दोनों लगातार कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही थी.

शराब के नशे में की कॉल

आरोपी का कहना है कि जब उसने यह कॉल की तब वह शराब के नशे में था. उसने कहा कि इस कॉल के बारे में मुझे कुछ नहीं पता. पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ने LLB की पढ़ाई की है. पत्नी के छोड़ जाने के बाद वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान है. इसी परेशानी की वजह से उसे शराब की लत लग गई. यही कारण था कि उसने शराब पीकर दिल्ली की सीएम को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी.

गुमराह करने की कर रहा है कोशिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कई फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं. जिससे पता चलता है कि मामला गंभीर है. पुलिस का कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी तरह नहीं हो जाती, तब तक पुलिस आरोपी की बात पर भरोसा नही कर सकती. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आरोपी गुमराह करने की कोशिश कर रहा हो.पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की कॉल आने से कुछ दिन पहले एक और धमकी भरा ई-मेल आया था, जिसमें उद्योग भवन और निर्माण भवन को बम से उड़ाने को लेकर धमकी दी गई थी. जिसके बाद से पुलिस प्रसाशन काफी सतर्क हो गया था. Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ। Read More :- राजस्थान समेत 7 राज्यों में फिर से लू : असम-अरुणाचल में बाढ़ से राहत?

संबंधित सामग्री

मनोरंजन

'सरके चुनरी' गाने को लेकर नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

Actress Nora Fatehi apologized to the National Women's Commission for a controversial song, vowing to avoid similar future projects and to fund the education of orphan girls.

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट में बंद, जियोपोलिटिकल असर

फाइनेंस

शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट में बंद, जियोपोलिटिकल असर

आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें सेंसेक्स 114 अंक और निफ्टी 4.3 अंक नीचे बंद हुए। यूएस-इज़राइल वार्ता संशय और क्रूड ऑयल मूल्य वृद्धि से प्रभावित।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.