दिल्ली में GRAP-IV लागू , PUC के बिना डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा

delhi-grap-iv-implemented-no-fuel-without-puc

दिल्ली में GRAP-IV लागू , PUC के बिना डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा

दिल्ली में grap-iv लागू  puc के बिना डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा

Delhi Pollution Update: दिल्ली में प्रदुषण के कारण हालात खराब होते जा रहे है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने GRAP स्टेज-IV (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया है। 

GRAP स्टेज-IV लागू 

ट्रकों पर रोक - दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। केवल उन ट्रकों को आने दिया जाएगा जो आवश्यक चीजें जैसे - दूध, सब्जी, दवा, राशन और जरूरी सेवाएं लेकर आ रहे हैं। बाकी सभी भारी वाहनों को बॉर्डर से ही लौटा दिया जाएगा। [caption id="attachment_123060" align="alignnone" width="695"]दिल्ली बॉर्डर पर चैकिंग दिल्ली बॉर्डर पर चैकिंग[/caption]

किन-किन पर रोक?

डीजल गाड़ियों पर रोक: दिल्ली में BS-IV इंजन वाली गाड़ियों को ही चलाने की अनुमति होगी। यानी अगर आपकी गाड़ी पुरानी है और डीजल पीती है, तो उसे गैराज में ही रखें वरना भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। बाहरी गाड़ियों पर बैन: दिल्ली के बाहर की गाड़ियां अगर BS-VI मानक की नहीं है, तो वह दिल्ली की सीमा में एंट्री नहीं कर सकती। केवल इलेक्ट्रिक वाहनों और CNG गाड़ि‍यों को ही छूट मिलेगी। निर्माण ठप: धूल उड़ने से रोकने के लिए निर्माण से जुड़े ट्रकों पर भी लगाम लगा दी गई। रेत, ईंट, सीमेंट और पत्थर ढोने वाले वाहनों की दिल्ली में एंट्री पूरी तरह बैन है। किन्हें मिलेगी छूट? इस सख्ती के बीच केवल इमरजेंसी सेवाओं को रास्ता दिया जाएगा। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस की गाड़ियां, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली गाड़ियां, और सार्वजनिक परिवहन ही बेरोकटोक चल सकेंगे।

'नो PUC, नो फ्यूल' नियम लागू

दिल्ली में 'नो PUC, नो फ्यूल' नियम लागू हो गया है। पॉल्युशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के बिना गाड़ियों को पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं दिया जा रहा है। बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों की पहचान के लिए पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए गए हैं। [caption id="attachment_123061" align="alignnone" width="640"]'नो PUC, नो फ्यूल 'नो PUC, नो फ्यूल'[/caption]

Delhi Pollution Update: 12 लाख गाड़ियों पर असर

दिल्ली के अंदर और बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। PUC जांच में फेल होने पर गाड़ियों को बिना फ्यूल दिए पेट्रोल पंप से लौटाया जा रहा है। वहीं, नॉन BS-6 इंजन वाली गाड़ियां बॉर्डर से ही यू-टर्न ले रही हैं। ये नियम लागु होने से दिल्ली में बाहर से आने-जाने वाली करीब 12 लाख गाड़ियों पर असर पड़ेगा।  वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपए का चालान काटा जा रहा है।

करीब 500 जवान तैनात

Delhi Pollution Update: वाहनों की जांच के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और बॉर्डर पर 126 चेक प्वाइंट्स बनाए गए हैं। इन चेक प्वाइंट्स पर 580 जवानों की तैनाती की गई है, जिनका काम सिर्फ प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन कराना होगा। पेट्रोलिंग के लिए 37 ‘प्रखर’ वैन को सड़कों पर उतारा गया, जो नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को पकड़ेंगी।

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषणः 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

दिल्ली में पिछले 20 दिनों से लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में बदलाव किया गया है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मुताबिक अब दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी-3 की शुरुआत के साथ ही 5वीं तक सभी कक्षाओं को ऑनलाइन कराना अनिवार्य है। delhi crosses aqi 500 highest in this season पहले स्कूलों से जुड़े इस फैसले को लेने का अधिकार राज्य सरकारों को था, लेकिन अब इसे नियम बना दिया गया है। राजधानी में एक्यूआई बुधवार को लगातार पांचवें दिन 400 के स्तर को पार कर गया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

खेल

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

Ryan Parag faced penalties for vaping in the dressing room during an IPL match against Punjab Kings, which is a violation of the IPL Code of Conduct.

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला कांग्रेस ने घर पर कब्जा करने और शोषण के आरोप लगाए हैं।

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

सनातन

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong direction can impact both physical and mental health, with the south and east directions being most beneficial.