D Gukesh Historic Chess Win: गुकेश ने कार्लसन के बाद एरिगैसी को हराकर रचा नया इतिहास...

d-gukesh-beats-carlsen-erigaisi-historic-chess-win

D Gukesh Historic Chess Win: गुकेश ने कार्लसन के बाद एरिगैसी को हराकर रचा नया इतिहास...

d gukesh historic chess win गुकेश ने कार्लसन के बाद एरिगैसी को हराकर रचा नया इतिहास

D Gukesh Historic Chess Win: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में लगातार दो बड़ी जीत के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन हराने के बाद अब हमवतन अर्जुन एरिगैसी को मात दी। ये जीत न सिर्फ उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि शतरंज जगत के लिए भी एक अहम मोड़ है। Read More: ENG vs WI 2nd ODI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, जो रूट का शानदार शतक…

कार्लसन को हराने के बाद अब एरिगैसी को भी दी मात...

19 वर्षीय गुकेश ने टूर्नामेंट के सातवें राउंड में अर्जुन एरिगैसी को हराकर क्लासिकल शतरंज में उनके खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। ये वही एरिगैसी हैं जिनसे गुकेश को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस जीत से उन्होंने उस हार का बदला भी चुकता कर लिया।

Norway Chess 2025कार्लसन के खिलाफ पहली क्लासिकल जीत..

इससे एक दिन पहले, गुकेश ने छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन को हराकर क्लासिकल फॉर्मेट में उनके खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की थी। ये मैच गुकेश के करियर का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। कार्लसन ने हार के बाद गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि बाद में उन्होंने गुकेश से माफी मांगी और उनकी पीठ थपथपाई।

अंकतालिका में गुकेश ने कार्लसन को पीछे छोड़ा...

गुकेश की इन लगातार दो जीतों से उनके 11.5 अंक हो गए हैं, जिससे उन्होंने कार्लसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं फैबियानो कारूआना 12.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने चीन के वेई यी को हराया।

कार्लसन तीसरे, नाकामुरा चौथे स्थान पर...

कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को आर्मागेडन में हराकर 11 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 8.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

एरिगैसी खिसके पांचवें स्थान पर...

गुकेश से हारने के बाद अर्जुन एरिगैसी 7.5 अंकों के साथ 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। चीन के वेई यी 6.5 अंकों के साथ छठे पायदान पर हैं। टूर्नामेंट में अब भी तीन राउंड खेले जाने बाकी हैं।

गुकेश की शतरंज यात्रा…

डी. गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता डॉ. राजिनीकांत एक ईएनटी सर्जन हैं, जबकि उनकी माता डॉ. पद्माकुमारी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। गुकेश ने सात साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 2015 में अंडर-9 एशियाई स्कूल चेस चैंपियनशिप और 2018 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप जीती। गुकेश ने 15 जनवरी 2019 को 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया, जिससे वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

उपलब्धियां…

गुकेश ने दिसंबर 2024 में इतिहास रचते हुए सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता, जिससे वह सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैरी कास्पारोव के नाम था, जिन्होंने 1985 में 22 साल की उम्र में चैंपियनशिप जीती थी।

संबंधित सामग्री

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

राजस्थान

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में बम धमाकों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। CM मान ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, BJP ने किया पलटवार।

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मध्य प्रदेश

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मंदसौर के होटल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, जिसके बाद हुई जमकर मारपीट। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

खेल

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Indian cricketer Yuzvendra Chahal was seen vaping in a flight in a video posted by Punjab Kings, which was later deleted after going viral.

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी ने यमकेश्वर में मंदिर पूजा की और ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।