Cricketer Vaibhav Meets PM Modi: क्रिकेटर ने पीएम मोदी के पैर छुकर लिए आशीर्वाद...

cricketer-vaibhav-meets-pm-modi-blessings

Cricketer Vaibhav Meets PM Modi: क्रिकेटर ने पीएम मोदी के पैर छुकर लिए आशीर्वाद...

cricketer vaibhav meets pm modi क्रिकेटर ने पीएम मोदी के पैर छुकर लिए आशीर्वाद

Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान… पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ लगभग 10 मिनट तक समय बिताया, हालांकि बातचीत के विषय की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह मुलाकात पीएम के दो दिवसीय बिहार दौरे के समापन के समय हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

14 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने वैभव...

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL में डेब्यू किया। उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली, जिसमें उन्होंने मात्र 20 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

इससे पहले सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था (16 साल 157 दिन)।

वैभव ने लगाया शतक..यूसूफ पठान से निकले आगे...

28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कमाल का मुकाबला हुआ, जिसने देखा वाकई उस लम्हे को जीना अपने आप में गर्व की बात है, राजस्थान रॉयल्स की टीम से निकले नन्हें सितारे ने यूसूफ पठान को पीछे छोड़ते हुए 35 गेंद में 100 रन बना दिए। और IPL के इतिहास में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैं बात कर रहीं कर रहीं हूं, वैभव सूर्यावंशी की जो महज 14 साल के है। उन्होंने टीम को जीता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। और राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया।

सूर्यवंशी ने दिया क्रेडिट…

वैभव ने बताया कि – उनकी बेहतरीन पारी के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत नहीं है, बल्कि उनके माता पिता की भी मेहनत है, उनकी मम्मी 3 घंटे की नींद लेती की वो खेलने जा सके। और उनके पिता तो उनके पीछे लगे रहते है, की तू कर लेगा भले घर में कमाई नहीं है, लेकिन पिता ने हमेशा सपोर्ट किया। और उन्होंने अपने कोच राहुल द्रविण और अपने सीनियर्स को क्रेडिट दिया।

दूसरे नंबर के सबसे तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बने सूर्यावंशी…

आपको बता दें, पहले नंबर के सबसे तेज खेलने वाले खिलाड़ी क्रिश गिल है, जिन्होंने ने 2013 में बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 30 बाल में सेंचुरी लगाई थी, और दूसरे नंबर पर यूसूफ पठान थे जिन्होंने मुंबई की टीम से 2010 में 37 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी। जिन्हें वैभव ने पीछे छोड़ दिया, वैभव ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के और 7 चौंके लगाएं। सबसे कम उम्र में टी20 आईपीएल शतक लगाने और गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। और जब वो आउट हुए सभी ने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई पूरा मैदान तालियों से गूंज रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

पहले भी लगा चुके शतक…

बिहार में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने जनवरी 2024 में महज 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. वैभव ने भारत U19 टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले एक मैच में उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव सूर्यवंशी 14 वर्ष और 23 दिन की उम्र में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरआर के लिए डेब्यू किया और इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

पिता का सपना हुआ पूरा..

स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, वैभव सूर्यवंशी के पिता का सपना था वो क्रिकेटर बने लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। जिसके चलते वो क्रिकेटर नहीं बन सके। लेकिन उन्होंने अपने बेटे वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट सफर में खूब साथ दिया। वो अब अपने सपने को उनके माध्यम से जीना चाहते हैं। सूर्यवंशी को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता रोजाना उन्हें समस्तीपुर से पटना के जेनिथ क्रिकेट एकेडमी लाते थे, ताकि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। वो वहां कोच मनीष ओझा से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे। उनके पिता ने वैभव को क्रिकेटर बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वैभव का यह यात्रा यह सिखाती है कि अगर किसी में मेहनत और समर्पण हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता पार किया जा सकता है।

IPL में शानदार प्रदर्शन...

वैभव का यह IPL सीजन बेहद शानदार रहा। 7 मैचों में 252 रन एवरेज: 36 स्ट्राइक रेट: 206.55 एक शतक और एक अर्धशतक शामिल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।