COVID-19: कोरोना का खतरा फिर बढ़ा: 24 घंटे में 2 मौतें, 27 नए मामले, केंद्र की एडवाइजरी जारी

covid-19

COVID-19: कोरोना का खतरा फिर बढ़ा: 24 घंटे में 2 मौतें, 27 नए मामले, केंद्र की एडवाइजरी जारी

covid-19 कोरोना का खतरा फिर बढ़ा 24 घंटे में 2 मौतें 27 नए मामले केंद्र की एडवाइजरी जारी

COVID-19:  सिंगापुर और थाईलैंड के बाद भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे में देशभर में 27 नए केस मिले हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग और महाराष्ट्र के ठाणे में 21 साल के युवक की जान गई है।

[caption id="attachment_83684" align="alignnone" width="300"]COVID-19 COVID-19[/caption]

COVID-19: केस की संख्या बढ़कर 363 हो गई

देशभर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 363 हो गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश और यूपी से नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट किया है। दिल्ली सरकार ने भी सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

COVID-19: अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक में ICMR, DHR, DGHS और NCDC के अधिकारी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए केस केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक से आ रहे हैं, हालांकि अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।

COVID-19: WHO ने फिलहाल चिंताजनक नहीं माना

INSACOG के अनुसार, भारत में कोविड-19 के NB.1.8.1 और LF.7 वैरिएंट के कुछ मामले मिले हैं, जिन्हें WHO ने फिलहाल चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखा है।

दिल्ली और कर्नाटक में सरकारें सतर्क

COVID-19: दिल्ली और कर्नाटक में सरकारें सतर्क हैं। दिल्ली में 23 केस मिले हैं, वहीं कर्नाटक में अब तक 35 केस सामने आ चुके हैं। बेंगलुरु में एक 9 महीने का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। उत्तराखंड में मिले मरीजों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है।

क्या होता है JN.1 वैरिएंट

COVID-19: JN.1 वैरिएंट, जो ओमिक्रॉन के BA.2.86 का स्ट्रेन है, तेजी से फैलता है और इम्यूनिटी को प्रभावित करता है, पर यह ज्यादा गंभीर नहीं है। WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की श्रेणी में रखा है।अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं।

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।