COVID-19 India cases 2025: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना,एक्टिव केस 4 हजार के प...

covid-19-india-cases-4000-maharashtra-kerala

COVID-19 India cases 2025: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना,एक्टिव केस 4 हजार के पार, महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा मरीज

covid-19 india cases 2025 देश में तेजी से फैल रहा कोरोनाएक्टिव केस 4 हजार के पार महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा मरीज

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी

COVID-19 India cases 2025: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव केस की संख्या 4,026 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 512 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक कोरोना के कारण कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना से दो और मौतें, मुंबई में सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हुई है, जिनका संबंध कोल्हापुर और सातारा से था। दोनों मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। राज्य में इस साल कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। राज्य में 59 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 20 केवल मुंबई से हैं। फिलहाल राज्य में कुल 873 सक्रिय केस हैं, जिनमें अकेले मुंबई में 483 मरीज शामिल हैं।

read more:  पचमढ़ी में आज सरकार, राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजन

सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में, दिल्ली-गुजरात भी प्रभावित

देशभर में सबसे अधिक सक्रिय केस केरल में हैं, जहां 1,416 मरीज इलाजरत हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397, दिल्ली में 393 और पश्चिम बंगाल में 372 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। अन्य राज्यों में कर्नाटक (311), तमिलनाडु (215), उत्तर प्रदेश (138), राजस्थान (75), हरियाणा (44), आंध्र प्रदेश (28) और मध्य प्रदेश (21) जैसे राज्यों में भी केस सामने आए हैं।

कोरोना के नए सब-वेरिएंट की पुष्टि, लक्षण फ्लू जैसे

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस के नए सब-वेरिएंट NB.1.8.1 की पुष्टि की है, जो ओमिक्रॉन वेरिएंट से जुड़ा है। यह वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है लेकिन इसकी गंभीरता अपेक्षाकृत कम है। इसके लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी, थकावट, सिरदर्द, शरीर में दर्द, नाक बहना और भूख न लगना शामिल हैं, जो सामान्य मौसमी फ्लू जैसे होते हैं।

 सरकार की अपील: सतर्क रहें, घबराएं नहीं

COVID-19 India cases 2025: स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं लेकिन सतर्कता जरूर बरतें। मंत्रालय ने भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, मास्क पहनने और कोरोना से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है। सरकार संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

read more: बड़वानी में सरदार सरोवर बांध से प्रभावितों का एनवीडीए कार्यालय घेराव

 

संबंधित सामग्री

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

राजस्थान

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में बम धमाकों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। CM मान ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, BJP ने किया पलटवार।

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मध्य प्रदेश

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मंदसौर के होटल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, जिसके बाद हुई जमकर मारपीट। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

खेल

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Indian cricketer Yuzvendra Chahal was seen vaping in a flight in a video posted by Punjab Kings, which was later deleted after going viral.

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड के 2 दिवसिय दोरे पर सीएम योगी , CM धामी नेै किया स्वागत, जिम का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी ने यमकेश्वर में मंदिर पूजा की और ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।