BARAN NEWS: किशनगंज पुलिस की सतर्कता से पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम, 5 बदमाश ...

baran-news-4

BARAN NEWS: किशनगंज पुलिस की सतर्कता से पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम, 5 बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

baran news किशनगंज पुलिस की सतर्कता से पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम 5 बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

BARAN NEWS: बारां, किशनगंज पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए 5 संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए चल रही सघन गश्त के दौरान 31 मई 2025 की रात थानाधिकारी किशनगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि कांकड़दा रोड तिराहा छतरी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में हैं।

[caption id="attachment_85182" align="alignnone" width="300"]BARAN NEWS BARAN NEWS[/caption]

BARAN NEWS: घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया

इस सूचना पर थानाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1) इतिहास अली (28), 2) आशिक अली (23), 3) मोहम्मद खालिद (27), 4) शाहरूख अली, सभी निवासी किशनगंज/सुल्तानपुर, और 5) राजू नायक (38), निवासी अयाना, कोटा बताया।

BARAN NEWS: चाकू और लोहे की सरिया बरामद हुई

तलाशी के दौरान इतिहास अली और आशिक के पास से एक-एक देसी कट्टा व जिन्दा कारतूस, मोहम्मद खालिद और शाहरूख से एक-एक देसी कट्टा, रस्सी, टेप और लाल मिर्च पाउडर, जबकि राजू के पास से एक पुराना चाकू और लोहे की सरिया बरामद हुई। सभी आरोपियों के पास किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं था।

BARAN NEWS: खालिद और राजू को भी शामिल किया

पूछताछ में इतिहास अली और आशिक ने कबूला कि उन्होंने बारां के पास स्थित सुर्या ढाबा के सामने वाले पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाई थी। उन्होंने पहले से रेकी कर रखी थी और जानकारी मिली थी कि वहां रोजाना बड़ी मात्रा में नगद राशि रहती है। उन्होंने इस लूट की योजना में शाहरूख, खालिद और राजू को भी शामिल किया और उसी उद्देश्य से सभी एकत्रित हुए थे।

एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई

पुलिस ने इनके खिलाफ थाना किशनगंज पर मुकदमा संख्या 102/2025 दर्ज किया है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 310 (4), 310 (5) व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 व 4/25 के तहत कार्रवाई की गई है।

किशनगंज पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

संबंधित सामग्री

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.