एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी, फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

air-india-bomb-threat-phuket-emergency-landing

एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी, फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Bomb Threat: थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। विमान फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुका था, लेकिन बम की धमकी के कारण इसे वापस फुकेट एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस घटना ने यात्रियों और हवाईअड्डा कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया।

156 यात्री थे सवार

एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 में कुल 156 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। फ्लाइट ट्रैकर 'फ्लाइट्रेडर24' के हवाले से बताया कि फ्लाइट ने फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) टेकऑफ किया था। टेकऑफ के कुछ समय बाद ही बम की धमकी की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित वापस लाने का निर्णय लिया गया। [caption id="attachment_87518" align="alignnone" width="422"]ccxcv बम की मिली धमकी[/caption]

Air India Bomb Threat: बम की धमकी 

बम की धमकी की सूचना मिलते ही फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। विमान के लैंड करते ही उसे रनवे से दूर एक सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया। थाईलैंड की पुलिस, बम निरोधक दस्ते, और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी 156 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया और उनकी गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही, विमान की भी गहन जांच की गई ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या खतरे की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन अधिकारियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए जांच जारी रखी। [caption id="attachment_87510" align="alignnone" width="379"]रनवे से दूर एक सुरक्षित क्षेत्र में विमान करा लैंड रनवे से दूर एक सुरक्षित क्षेत्र में विमान करा लैंड[/caption]

एक दिन पहले हुआ हादसा

अहमदाबाद में एक दिन पहले ही विमान हादसा हुआ। इसमें 241 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स ने अपनी जान गवाई।  विमान क्रैश इतना खौफनाक था कि सड़कों पर बुरी तरह से जली लाशें और शवों के टुकड़े बिखर गए। Air India Bomb Threat: हादसे में अब तक 265 शव बरामद हो चुके है। जिनमें से 241 पेसेंजर और क्रू मेंमर्स थे। और 5 वो डॉक्टर्स जो हॉस्टल में थे जहा विमान क्रैश हुआ। पीएम मोदी भी अहमदाबाद पहुंचे। और घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं। Read More: अहमदाबाद प्लेन हादसे में सभी 242 पैसेंजर की मौत, एम्बुलेंस की कमी के कारण ठेले पर लेजाए गए शव

संबंधित सामग्री

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

राजस्थान

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

In Bhilwara, Rajasthan, a dumper truck hit three friends on a bike, killing one instantly and injuring two, leading to protests demanding action against illegal mining.

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने विभिन्न विभागों में 474 नई नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बल दिया गया।

घर पर भूलकर न रखें ये पौधे, नहीं बिगड़ जाएगा घर का माहौल

सनातन

घर पर भूलकर न रखें ये पौधे, नहीं बिगड़ जाएगा घर का माहौल

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे घर की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सही पौधों का चयन करके, सकारात्मकता बढ़ाई जा सकती है।