World Test Championship points table: घरेलू टेस्ट मैचों की सीरीज तय करेगी भारतीय टीम का भविष्य !

world-test-championship-2025-india-3rd-rank-after-england-series

World Test Championship points table: घरेलू टेस्ट मैचों की सीरीज तय करेगी भारतीय टीम का भविष्य !

world test championship points table घरेलू टेस्ट मैचों की सीरीज तय करेगी भारतीय टीम का भविष्य

भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बाद भारत WTC रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

World Test Championship points table: भारत-इंग्लैंड के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में रोमांचक जीत के बाद सीरीज 2-2 से ड्रॉ करके, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27  के सफर में अच्छी शुरुआत की है। आखिरी मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारत के 28 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) के तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। readmore:

अब भारत के घरेलू मैदान पर होगी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से टक्कर

अब भारतीय टीम को अक्टूबर वेस्टइंडीज और नवंबर में साउथ अफ्रीका से के साथ मुकाबला करना होगा। इन सभी मैचों को सीरीज को भारतीय मैदान पर खेला जाएगा । दोनों टीमों से दो-दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।   [caption id="attachment_98994" align="alignnone" width="422"]World Test Championship points table: World Test Championship points table:[/caption]

रैंकिंग सुधारने का बड़ा मौका

इन मैचों की सीरीज में अगर भारत ये सभी चारों टेस्ट जीतता है तो उसके कुल 76 पॉइंट्स हो जाएंगे, जिससे टीम लगभग 70% के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है। जिससे भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगा ।

अभी टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका

WTC का यह नया चक्र भारत-इंग्लैंड टेस्ट से शुरू हुआ था।

  • अब तक ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 3 में से 3 टेस्ट जीते हैं और 100% पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।
  • श्रीलंका ने बांग्लादेश से 2 मैचों की घरेलू सीरीज में 1 जीत और 1 ड्रॉ से 67% पॉइंट्स हासिल कर दूसरा स्थान पाया है।

जानिए कैसे होगा भारत इंग्लैंड से आगे

हाल ही में खेले गए भारत-इंग्लैंड  5 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमों के 2-2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 28-28 पॉइंट्स थे। लेकिन इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण 2 पॉइंट्स की पेनल्टी लगी। इस वजह से उसके पॉइंट्स घटकर 26 रह गए और टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई।

बाकी टीमों के नहीं हुई शुरुआत

अब तक न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने WTC 2025-27 चक्र में कोई टेस्ट नहीं खेला है। वहीं बांग्लादेश पांचवें और वेस्टइंडीज छठे नंबर पर हैं। तीन टीमें अभी शून्य पर हैं।

घरेलू मैचों से होगी फाइनल की राह आसान

  • WTC के हर चक्र में टीमें 6 सीरीज खेलती हैं –
  • 3 घरेलू और 3 विदेशी दौरे। भारत ने इंग्लैंड में विदेशी सीरीज खेल ली है।
  • अब बारी घरेलू सीरीज की है।
World Test Championship points table:अगर भारत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली दोनों घरेलू सीरीज के चारों टेस्ट जीतता है, तो वह फाइनल की दौड़ में मजबूती से बना रहेगा। लेकिन अगर एक भी टेस्ट ड्रॉ या हारा तो टीम की स्थिति डगमगा सकती है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।