विश्व शिक्षा दिवस पर अफगानिस्तान की महिलाओं का छलका दर्द, साढ़े चार साल से बंद हैं सपनों के दरवाज़े

world-education-day-afghan-women-education-ban-taliban

विश्व शिक्षा दिवस पर अफगानिस्तान की महिलाओं का छलका दर्द, साढ़े चार साल से बंद हैं सपनों के दरवाज़े

विश्व शिक्षा दिवस पर अफगानिस्तान की महिलाओं का छलका दर्द साढ़े चार साल से बंद हैं सपनों के दरवाज़े

विश्व शिक्षा दिवस पर जब पूरी दुनिया शिक्षा को अधिकार, ताकत और बदलाव का माध्यम बताती है, उसी वक्त अफगानिस्तान की महिलाओं का दर्द फिर से उभर कर सामने आता है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानी महिलाओं को जैसे वैश्विक चर्चा और राजनीति के नक्शे से ही हटा दिया गया हो। अब न उनके हक़ की बात होती है, न यह सवाल उठता है कि उनकी ज़िंदगी में शिक्षा कब और कैसे लौटेगी। वे लड़ रही हैं, लेकिन उनकी लड़ाई में उनके साथ कोई नहीं है।

कक्षा पांच के बाद अंधेरा

अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए कक्षा पांच के बाद शिक्षा के दरवाज़े पूरी तरह बंद हैं। यूनिवर्सिटी उनके लिए नहीं हैं, स्कूल उनके लिए नहीं हैं, और सार्वजनिक जीवन से तो उन्हें लगभग बेदखल ही कर दिया गया है। बिना पर्दे के बाहर निकलना मना है। बाज़ार, रेस्टोरेंट, पार्क, हर जगह पाबंदी है। उनके जीवन का दायरा दीवारों तक सीमित कर दिया गया है। वे रो रही हैं, लेकिन उनके आँसू दिखाई नहीं देते।

पुराना वीडियो, लेकिन दर्द आज भी नया

हाल ही में अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ कहा जा रहा है कि महिलाओं की शिक्षा शरिया के अनुसार ही होगी और इस्लामिक व अफगानी तहज़ीब के हिसाब से तालीम दी जाएगी। भले ही वीडियो पुराना है, लेकिन हालात आज भी वही हैं। दर्द पुराना नहीं, लगातार जारी है।

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भी चिंता जताई है कि अफगानिस्तान में लड़कियों को जानबूझकर शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है। यूनिसेफ और यूनेस्को ने अपने संयुक्त बयान में साफ कहा कि अफगानिस्तान दुनिया का इकलौता देश है, जहां महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह पाबंदी है। संस्थाओं ने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति बनी रही तो इसका असर सिर्फ लड़कियों के भविष्य पर नहीं, बल्कि देश की स्थिरता और विकास पर भी पड़ेगा।

साढ़े चार साल की खामोशी

यह एक कड़वी विडंबना है कि साढ़े चार साल से अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध है, लेकिन भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में वह वर्ग, जो कभी तालिबान के सत्ता में आने पर खुश नजर आया था, आज पूरी तरह मौन है। लड़कियों के लिए स्कूल बंद हैं यूनिवर्सिटी बंद हैं लेकिन उनकी पीड़ा पर चर्चा भी बंद है।  

संबंधित सामग्री

150 से ज्यादा निहंग सिख उत्तराखंड के लिए करेंगे कूच, सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनात

राज्य

150 से ज्यादा निहंग सिख उत्तराखंड के लिए करेंगे कूच, सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनात

चंडीगढ़ और मोहाली से निहंग सिखों का एक बड़ा समूह उत्तराखंड के लिए रवाना होने वाला है, जहाँ वे गुरुद्वारों की व्यवस्था का जायजा लेंगे।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।