PM मोदी का दावा: 'दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड' 7.8% GDP ग्रोथ

pm-modi-semicon-india-2025-gdp-growth-vikram-32-bit-processor-isro-made-in-india

PM मोदी का दावा: 'दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड' 7.8% GDP ग्रोथ

pm मोदी का दावा दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड 78 gdp ग्रोथ  

सेमीकॉन इंडिया 2025 : विक्रम 32 बिट प्रोसेसर हुआ लॉन्च

pm modi semicon india 2025 gdp growth  vikram 32 bit processor isro made in india

  7.8% GDP ग्रोथ के बीच सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि "दुनिया भारत पर भरोसा करती है" और "भारत अब बैकएंड से निकलकर एक फुल स्केल सेमीकंडक्टर राष्ट्र" बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, "एक दिन दुनिया कहेगी मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाय द वर्ल्ड।"

7.8% GDP ग्रोथ: दुनिया भर की आर्थिक चिंताओं के बावजूद भारत की ताकत

PM मोदी ने कहा: "दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में चिंताएं हैं, लेकिन भारत ने 7.8% की GDP ग्रोथ हासिल की है। यह वृद्धि मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, कृषि, और निर्माण हर सेक्टर में दिखाई दे रही है।"

उन्होंने सेमीकंडक्टर को "डिजिटल डायमंड" बताया और कहा कि "21वीं सदी की शक्ति एक छोटी सी चिप में सिमट गई है।"

विक्रम 32 बिट प्रोसेसर: ISRO की उपलब्धि

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने PM मोदी को विक्रम 32 बिट प्रोसेसर और 4 प्रोजेक्ट्स के टेस्ट चिप्स भेंट किए। यह ISRO सेमीकंडक्टर लैब द्वारा विकसित पहला 32 बिट माइक्रो प्रोसेसर है, जो लॉन्च व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया है। वैष्णव ने कहा:

दुनिया भारत की ओर भरोसे से देख रही है। PM मोदी ने कहा था जब मुश्किलें आएं, तो भारत पर दांव लगा सकते हैं।

सेमीकॉन इंडिया 2025: तीन दिनों तक चलेगी कॉन्फ्रेंस

इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 48 देशों की 350 कंपनियां, 2500 प्रतिनिधि, और 50 ग्लोबल लीडर्स शामिल होंगे। 3 सितंबर को PM मोदी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के CEO के साथ राउंड टेबल में हिस्सा लेंगे।

सेमीकॉन इंडिया का यह चौथा संस्करण है, जो बेंगलुरु, गांधीनगर, और ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में हो रहा है।

जापान दौरे का जिक्र: सेमीकंडक्टर और AI पर सहयोग

PM मोदी ने जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और जापान ने सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में 21 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन के सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया था।

pm modi semicon india 2025 gdp growth  vikram 32 bit processor isro made in india

भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति

PM मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 को "भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति" का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि "डिजाइन इन इंडिया और मेड इन इंडिया" ही भविष्य की पहचान होगी।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

संबंधित सामग्री

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।