मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में रफ्तार पकड़ी, केरलम में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून की आमद में हो सकती है देरी।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार  केरलम में रेड अलर्ट

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। तीन दिन की देरी से केरलम पहुंचने के बाद मानसून अब कर्नाटक और गोवा तक सक्रिय हो गया है। हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लिए इंतजार अभी लंबा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बनने से मानसून की गति धीमी पड़ सकती है।उधर, केरलम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान में प्री-मानसून आंधी और बारिश ने कहर बरपाया है। शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी

मौसम विभाग और निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य समय से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं और कई जिलों में तेज आंधी तथा बारिश का दौर जारी है।विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र बनने पर ही मानसून को मध्य भारत की ओर तेजी मिलती है। वर्तमान में ऐसा कोई प्रभावी सिस्टम नहीं होने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की प्रगति धीमी रह सकती है।प्रदेश में मानसून के 20 से 22 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

केरलम से गोवा तक सक्रिय मानसून

मानसून 12 दिन तक केरलम तट से करीब 35 किलोमीटर दूर समुद्र में अटका रहा था। 4 जून को इसकी आधिकारिक एंट्री हुई। इसके बाद यह तेजी से आगे बढ़ते हुए गोवा पहुंच गया, जहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 5 जून मानी जाती है।केरलम, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में तेजी से बढ़ेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं अगले 10 दिनों के भीतर बिहार, झारखंड और ओडिशा में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुना, सीहोर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अनेक हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बारिश की संभावना भी बनी हुई है।पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

मध्यप्रदेश से नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल, पटना, कोलकाता के बीच यात्रा आसान होगी। राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्य

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

राज्य

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया, जिसमें कई विभाग शामिल हैं।

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

खेल

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवा एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।