5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून, MP-UP में बारिश; केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट

मानसून ने 13 राज्यों में दस्तक दी

5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून, MP-UP में बारिश; केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी से 13 राज्यों में प्रवेश किया है, विशेषकर केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून mp-up में बारिश केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट

AI इमेज |

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और महज पांच दिनों में 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को मानसून ने तेलंगाना में प्रवेश कर लिया, जबकि पश्चिमी तट पर यह मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून मुंबई में दस्तक दे सकता है।

मध्य प्रदेश-यूपी में प्री-मानसून बारिश

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल, गोरखपुर और जालौन में सोमवार को तेज बारिश और आंधी दर्ज की गई। वहीं राजस्थान के कई इलाकों में 60 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

केरलम-कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने केरलम और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। अगले सात दिनों के दौरान दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में 15-18 जून के बीच मानसून की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। फिलहाल जबलपुर, बड़वानी समेत 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2027 6 दिन तक चलेगी, CBT मोड में होगा पेपर, पर लीक विवाद के बाद बदलाव

देश-विदेश

NEET-UG 2027 6 दिन तक चलेगी, CBT मोड में होगा पेपर, पर लीक विवाद के बाद बदलाव

NEET-UG 2027 परीक्षा अब पेन-पेपर की बजाय पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में आयोजित होगी, जो कि कम से कम 6 दिन तक चलेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

मध्यप्रदेश के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया के नये प्लांट का उद्घाटन हुआ, जिसमें 272 करोड़ की निवेश राशि लगी है। यह औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

राज्य

रेलवे के 1AC केबिन को लग्जरी होटल के कमरे की तरह सजाया, वीडियो हुआ वायरत

एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी के निजी केबिन को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है, जिससे यह लग्जरी होटल के कमरे जैसा दिखाई दे रहा है।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने की तैयारी में IKEA, CM सैनी से CEO की मुलाकात; गुरुग्राम परियोजना पर हुई समीक्षा

राज्य

हरियाणा में निवेश बढ़ाने की तैयारी में IKEA, CM सैनी से CEO की मुलाकात; गुरुग्राम परियोजना पर हुई समीक्षा

हरियाणा में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने IKEA इंडिया के CEO से मुलाकात की और गुरुग्राम में ₹4,000 करोड़ की परियोजना पर चर्चा की।