मध्यप्रदेश CM दुबई में

CM डॉ. यादव ने दुबई में चोइथराम समूह के चेयरमैन से की चर्चा: प्रदेश के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में AIM कांग्रेस-2026 में वैश्विक निवेशकों से मुलाकात की, चोइथराम समूह के साथ व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. यादव ने दुबई में चोइथराम समूह के चेयरमैन से की चर्चा: प्रदेश के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

दुबई/भोपाल, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित तीन दिवसीय 'एआईएम कांग्रेस-2026' के तीसरे दिन 8 सितंबर को ताज दुबई में प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक की। इस दौरान उन्होंने सुपरमार्केट, वितरण और विनिर्माण क्षेत्र के प्रमुख बहुराष्ट्रीय समूह 'चोइथराम' के अध्यक्ष एल. टी. पगरानी से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं से अवगत कराते हुए मध्यप्रदेश में अगले वर्ष आयोजित होने वाली 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027' में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

चोइथराम समूह: वैश्विक रिटेल व वितरण क्षमता

दुबई मुख्यालय वाला चोइथराम समूह वर्ष 1943 से कार्यरत एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसका वार्षिक अनुमानित टर्नओवर लगभग ₹1,670 करोड़ है। जीसीसी (GCC), यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका में मजबूत उपस्थिति रखने वाला यह समूह रिटेल, खाद्य सेवाओं, लॉजिस्टिक्स और ब्रांड वितरण में विशेषज्ञता रखता है।

मध्यप्रदेश में निवेश और आधुनिक रिटेल विस्तार

बैठक के दौरान राज्य में आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना के विकास पर सहमति बनी। समूह प्रदेश के प्रमुख शहरों में सुपरमार्केट और आधुनिक किराना-रिटेल प्रारूपों की स्थापना करेगा। इसके साथ ही इन रिटेल परिचालनों को सुचारु और कुशल बनाए रखने के लिए राज्य में केंद्रीय वितरण केंद्र, आधुनिक वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

स्थानीय उत्पादों की सीधी खरीद और वैश्विक बाजार पहुच

औद्योगिक साझेदारी के तहत समूह मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादकों और किसानों से सीधे कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की खरीद करेगा। स्थानीय कच्चे माल का उपयोग कर राज्य में खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग और निजी लेबल विनिर्माण (Private Labeling) को गति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, चोइथराम समूह के व्यापक जीसीसी रिटेल नेटवर्क के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्रसंस्कृत और कृषि उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों और उद्यमियों को वैश्विक मंच मिल सकेगा।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शारजाह में व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने और निवेश की संभावनाओं की चर्चा की।

CM डॉ. यादव की VFS ग्लोबल के साथ दुबई में  बैठक, MP में वीज़ा सेवाओं और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा

CM डॉ. यादव की VFS ग्लोबल के साथ दुबई में बैठक, MP में वीज़ा सेवाओं और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन से साथ अहम बैठक, हेल्थ सेक्टर में एमपी में आ सकता है बड़ा इंवेस्टमेंट

सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन से साथ अहम बैठक, हेल्थ सेक्टर में एमपी में आ सकता है बड़ा इंवेस्टमेंट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने दुबई में बूमर्क कॉर्पोरेशन के CEO के साथ मीटिंग की और कई सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शराफ ग्रुप के सीईओ श्याम कपूर की दुबई में बैठक; लॉजिस्टिक्स और निवेश पर जोर।

CM डॉ. यादव ने की जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन से मुलाकात, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल स्थापित कर सकती है कंपनी

CM डॉ. यादव ने की जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन से मुलाकात, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल स्थापित कर सकती है कंपनी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 में जेम्स एजुकेशन के फाउंडर सनी वर्की से मुलाकात कर शिक्षा निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 8 september