भारत को मिली T20 की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, फ्लोप रहे वैभव

भारत की T20 में बड़ी हार

भारत को मिली T20 की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, फ्लोप रहे वैभव

भारत को तीसरे T20 मैच में इंग्लैंड से 125 रनों की भारी हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारत 76 रन पर ऑलआउट हुआ।

भारत को मिली t20 की सबसे बड़ी हार इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया फ्लोप रहे वैभव

भारत को मिली T20 की सबसे बड़ी हार |

भारत को T20 की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने तीसरे T20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट स्कोर है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए MS धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। वहीं वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने 13 रन पर आउट किया।

नहीं चला कोई खिलाड़ी

इंग्लैंड ने तीसरा टी20 जीतकर 5 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। उसने दूसरा मैच भी जीता था। पहला मुकाबला बारिश के चलते नहीं हो पाया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली। भारतीय बल्लेबाजों ने तेज गति से रन जुटाने की कोशिश की और इसके चलते विकेट गंवाए। वैभव सूर्यवंशी ने छक्के के साथ खाता खोला लेकिन 13 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। अभिषेक ने 7 गेंद में 10 रन बनाए। इशान किशन एक छक्के-चौके से 13 रन बनाकर चलते बने। 

कप्तान का फूटा गुस्सा

कप्तान श्रेयस भी इसी तरह से हवाई शॉट लगाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल 4 गेंद में 10 रन बनाने के बाद आर्चर के तीसरे शिकार बने। तिलक वर्मा (3), शिवम दुबे (2) और हर्षित राणा (9) ने भी निराश किया। इससे भारतीय पारी 70 गेंद में निपट गई। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस ने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया। वहीं, हेड कोच गंभीर बचाव करते नजर आए। उन्होंने सीरीज में सैमसन की वापसी के संकेत भी दिए। श्रेयस ने कहा, 'हमने खराब खेल खेला है। खिलाडि़यों को अब सोचना होगा कि किस तरह से वह असर डालते हुए टीम के पक्ष में लय हासिल कर सकते हैं। इसलिए हरेक खिलाड़ी को खुद से सोचना होगा और देखना होगा कि वे कैसे टीम को मैच जीता सकते हैं और जिम्मेदारी ले सकते हैं। 

संबंधित सामग्री

₹6,000 करोड़ के महादेव सट्टेबाजी केस में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर ओमान से गिरफ्तार

राज्य

₹6,000 करोड़ के महादेव सट्टेबाजी केस में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर ओमान से गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान में हिरासत में लिया गया है। भारतीय एजेंसियों ने इंटरपोल नोटिस के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

लॉरेंस और जग्गू के खिलाफ अमेरिका में हत्या के आरोप, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम

देश-विदेश

लॉरेंस और जग्गू के खिलाफ अमेरिका में हत्या के आरोप, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम

भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू पर अमेरिका में हत्या के आरोप में FIR दर्ज हुई, अमेरिका ने प्रत्यर्पण की मांग की।

राम मंदिर के चढ़ावा: 3 आरोपी 40 घंटे की रिमांड पर, पुलिस की छापेमारी, मामले को लेकर क्या बोले अनुपम खेर

देश-विदेश

राम मंदिर के चढ़ावा: 3 आरोपी 40 घंटे की रिमांड पर, पुलिस की छापेमारी, मामले को लेकर क्या बोले अनुपम खेर

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में लवकुश, अनुकल्प और करुणेश को पुलिस ने रिमांड पर लिया। आरोपियों को CCTV में चोरी करते हुए देखा गया।

कैलाश पर्वत के दर्शन में 2 महीने का करना होगा इंतजार, व्यू पॉइंट पर हर दिन बदलता रहता है मौसम

देश-विदेश

कैलाश पर्वत के दर्शन में 2 महीने का करना होगा इंतजार, व्यू पॉइंट पर हर दिन बदलता रहता है मौसम

कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए इनर लाइन परमिट फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को लगभग दो महीने और इंतजार करना पड़ेगा।

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर बवाल, राष्ट्रपति-PM से हस्तक्षेप की मांग!

राज्य

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर बवाल, राष्ट्रपति-PM से हस्तक्षेप की मांग!

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराया, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने हस्तक्षेप की मांग की।