पुणे में 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़, कई लोग दबे, सूरत में टूटा 85 स...

भारी बारिश से आपदा

पुणे में 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़, कई लोग दबे, सूरत में टूटा 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के पुणे में कचरे का पहाड़ गिरने से इमारत ढही, गुजरात में बाढ़ से रिकॉर्ड टूटा, और दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया।

 पुणे में 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़ कई लोग दबे सूरत में टूटा 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड

पुणे में 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़ |

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से कचरे का पहाड़ 3 मंजिला बिल्डिंग पर गिर गया। इससे एक इमारत ढह गई। मलबे में 16 लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बिल्डिंग पर गिरा कचरे का पहाड़ 

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में कचरे का पहाड़ जैसा ढेर था, जो वहां मौजूद कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग पर गिर गया। वहीं पुणे के खंडाला में तेज बारिश के बीच लैंडस्लाइड से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी अब भी लापता बताया जा रहा है।

बारिश का टूटा रिकॉर्ड

इधर, गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 11 से 19 इंच बारिश हुई। यहां जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। शहर में बाढ़ आ गई, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में पूरी डूब गई़। वहीं करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई। 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

MP-गुरुग्राम में भारी बारिश

वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम 5 मंजिला इमारत ढह गई। राजस्थान के जालोर में 1 जीप नदी में पलट गई। साथ ही चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया, जिसके कारण 10 km लंबा जाम लगा गया। एक स्कूल बस भी नाले में फंस गई। वहीं, गुरुग्राम के कई इलाकों में 2-2 फीट पानी भर गया। पुलिस ने कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि जन-विश्वास अभियान-2026, जो शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा, 7 अगस्त से शुरू होगा।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

खेल

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।

UK07 राइडर विवाद में नया मोड़, अनुराग डोभाल ने दोस्त अभिषेक के साथ जारी किया नया वीडियो

मनोरंजन

UK07 राइडर विवाद में नया मोड़, अनुराग डोभाल ने दोस्त अभिषेक के साथ जारी किया नया वीडियो

देहरादून के यूट्यूबर अनुराग डोभाल के पारिवारिक विवाद में नए वीडियो के जारी होने के बाद और भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, जडेजा की वापसी

देश-विदेश

भारत बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, जडेजा की वापसी

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। जडेजा की वापसी और सारांश जैन नए चेहरे के रूप में शामिल।