Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  •  Nagpur Violence : हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू, औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव
  • Top Story
  • देश-विदेश

 Nagpur Violence : हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू, औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव

Shital Sharma March 18, 2025

 आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़, डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला

Nagpur Violence : महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को लेकर सोमवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। इस बीच नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने औरंगजेब का पुतला फूंका। इसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। नागपुर के महल इलाके में शाम 7.30 बजे हिंसा भड़क उठी। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ की गई। दंगाइयों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

पुलिस पर भी हमला किया गया। हमले में डीसीपी निकेतन कदम घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दूसरी मुठभेड़ हंसपुरी इलाके में रात 10.30 से 11.30 बजे के बीच हुई।

Nagpur Violence more than 55 in police custody dcp

दंगाइयों ने घरों पर पथराव किया और सड़क के किनारे वाहनों को आग लगा दी। पुलिस पर भी हमला किया गया। हमले में डीसीपी निकेतन कदम कुल्हाड़ी से घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और 55 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा कि बीएनएस की धारा 163 (आईपीसी की धारा 144) शहर में लागू कर दी गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शांति बहाल करने के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई हैं।

Nagpur Violence सीएम खुद नागपुर से विधायक हैं

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने देर रात कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की। इसके बाद बावनकुले नागपुर के लिए रवाना हो गए। सीएम ने उनसे घटना पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। बावनकुले नागपुर के प्रभारी मंत्री हैं। फडणवीस नागपुर की दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक भी हैं।

हिंसा के बाद छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने बताया कि एसआरपीएफ की एक कंपनी और दो प्लाटून को जिले में तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंगाइयों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उनके हाथों में तलवार, लाठी और बोतलें थीं। अचानक सभी ने हंगामा किया। उन्होंने घरों पर पथराव शुरू कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद उन्होंने वाहनों के शीशे तोड़कर आग लगा दी।

मुंबई में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी

मुंबई के गणेशपेठ, लकड़ागंज, पचपाओली, शांति नगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा मुंबई में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मालवानी, भिंडी बाजार, कुर्ला, शिवाजी नगर-मानखुर्द और एंतोफिल जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने भी विभिन्न क्षेत्रों के सभी धर्मों के प्रमुख लोगों से संपर्क किया है और उनसे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: israel gaza airstrikes: हवाई हमलों में 232 की मौत, 300 से अधिक घायल, संघर्ष विराम खतरे में
Next: Shri Ram Temple : राम मंदिर में तैयार है राम दरबार का सिंहासन! देखें नई तस्वीरें

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.