Nagaur Murder Case: राजस्थान के नागौर में एक बुजुर्ग महिला के शव के टुकड़े मिले। सिर 5 किलोमीटर दूर और पैर के पंजे 2 किलोमीटर दूर मिले। कटे हुए सिर को कुत्ते नोच-नोचकर खा गए। पास में कानों के झुमके उलझे हुए मिले हैं। वहीं पैर के पंजों को कट्टे में डालकर फेंका गया। एक पंजा कुत्ते खेत में ले गए। राहगीर कीसूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बता दे, दो दिन पहले कट्टे में शव मिला था।

कट्टे में मिला शव
दरअसल, पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) 15 मार्च की सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं। 16 मार्च को पचरंडा गांव के कांकड़ इलाके में एक चरवाहे को झाड़ियों में एक कट्टा मिला। उसमें महिला का सिर और पैरों के पंजे कटे हुए थे, जबकि ज्वेलरी गायब थी। पैरों के पंजों को कट्टे में डालकर यहां फेंका गया था। 18 मार्च को एक कुत्ता पंजा ले जाते दिखा, जो प्याज के खेत में मिला, जबकि दूसरा पंजा पास में कट्टे में ही मिला था।

Nagaur Murder Case: ज्वेलरी गायब
बॉडी मिलने वाली जगह से करीब 5 किलोमीटर दूर महिला का सिर मिला, जिसे कुत्तों ने नोच डाला था। वृद्ध महिला की खोपड़ी के पास बालों का गुच्छा मिला, जिसमें कान का झुमका उलझा हुआ था। वहीं 16 मार्च को शव मिलने के बाद से परिजन और ग्रामीणों ने डेगाना हॉस्पिटल में धरना दे दिया, और कार्रवाई की मांग की। बता दे, महिला के शरीर पर पहनी करीब 7 लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी गायब थी, जिससे पहले लूट के एंगल से जांच शुरू की गई।

3 संदिग्धों हिरासत में
सिर के पास मिले बालों में कानों के झुमका बरामद होने के बाद अब पुलिस सिर्फ लूट नहीं, बल्कि प्लानिंग साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। SP रोशन मीणा ने बताया – घटना के बाद कुछ लोगों को डिटेन किया गया था और अब 3 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। मौके पर IG राजेंद्र सिंह, FSL और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। महिला के सभी अंग बरामद कर लिए गए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
