Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP tourism: बिना अमिताभ बच्चन के भी चल रहा MP का पर्यटन मंत्रालय”: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान
  • मध्य प्रदेश

MP tourism: बिना अमिताभ बच्चन के भी चल रहा MP का पर्यटन मंत्रालय”: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

divya mistry June 18, 2025

MP tourism: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ा और खास बयान दिया है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘ग्रामीण रंग पर्यटन संग’ कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि “हमारा पर्यटन मंत्रालय बिना किसी फिल्मी स्टार, खासकर अमिताभ बच्चन के, प्रभावी तरीके से काम कर रहा है।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एमपी में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और यह किसी सेलिब्रिटी के प्रचार के बिना संभव हुआ है।

MP tourism
MP tourism

MP tourism: काम तेजी से आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में देश के सबसे ज़्यादा टाइगर हैं, और यह राज्य प्राकृतिक विविधता, सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवनशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि अब उत्तराखंड की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

MP tourism: जीवनशैली का अनुभव करना पसंद कर रहे

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश भी आ रहा है और प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म की संभावनाएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि अब पर्यटक फाइव स्टार होटलों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर स्थानीय जीवनशैली का अनुभव करना पसंद कर रहे हैं।

MP tourism: अधिक जीवंत बनाने के निर्देश दिए

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को कुछ अहम सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक वस्तुएं, हस्तशिल्प और वाद्य यंत्रों का अधिक इस्तेमाल और प्रदर्शन होना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनी में इन वस्तुओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और विभाग को ग्रामीण पर्यटन को और अधिक जीवंत बनाने के निर्देश दिए।

MP tourism: पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा

सीएम ने यह भी कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना को आत्मसात करते हुए हमें हर पर्यटक का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ज्वालामुखी विस्फोट से डरी एअर इंडिया! दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट रास्ते से लौटी
Next: Akshay’s Action Inspiration Secrets: बॉलीवुड का खिलाड़ी बना टॉम एंड जैरी का फैन, स्टंट्स के लिए ली प्रेरणा!

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.