इस स्कूल ने अधूरे सत्र में बच्चों को थमाई TC
MP SCHOOL: मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर की है।
RTE के छात्रों को दी जा रही टीसी
मामला रीवा के हरिहरपुर में संचालित माउंट लिट्रा जी स्कूल से सामने आया है जहां आरटीई (RTE) के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों को स्कूल बंद होने का हवाला देकर सभी छात्र-छात्राओं को टी.सी. थमा दी गई है। वहीं जो 2-4 छात्र स्कूल आते भी हैं उन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय में शिक्षक ही नहीं है.
MP SCHOOL: बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी
वही इस पूरे मामले पर अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा पहले तो सभी अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यालय संचालन की जानकारी देकर छात्रों को विद्यालय में प्रवेश दिया गया उसके कुछ दिनों बाद प्रबंधन ने अभिभावकों को स्कूल बंद होने का हवाला देकर जबरन टी.सी. थमा दी । जिससे विद्यालय में अध्यनरत छात्रों का जीवन अब अंधकार में जा रहा है।
MP SCHOOL: स्कूल संचालक की अजीब दलील
वहीं इस पूरे मामले पर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के संचालक का कहना है कि विद्यालय बंद किये जाने की सूचना अभिभावकों को दे दी गई है जिसके बाद मीडिया के द्वारा लिखित में विद्यालय बंद होने का आदेश मांगे जाने पर विद्यालय के संचालक पल्ला झाड़ते नजर आए।
