bhopal-news-of-47-cows-from-cow-shed

bhopal news: गौशाल से 47 गोवंश की चोरी

By : Ranu
bhopal news: गौशाल से 47 गोवंश की चोरी

CCTV में कैद हुई वारदात

bhopal news: राजधानी भोपाल की रुनाहा गौशाला से 47 गोवंश चोरी का मामला सामने आया है.चोरी की ये घटना गौशाल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.जिसमे नकाबपोश बदमाश गोवंश को हांकते हुए ले जाते दिखाई दिए

गौशाला से गौवंश चोरी

भोपाल के रूनाहा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला से 47 गौवंश गायब हो गए। गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जब देखें तो उसमें दो नकाबपोश बदमाश गौवंश को हांकते हुए नजर आए। चोरी गए 47 में से 15 गौवंश कुछ दूर तालाब किनारे मिल गए, लेकिन बाकी गायब हो गए। मामले में नजीराबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

bhopal news: गौशाला में थे 50 गौवंश

घटना 18 सितंबर की देर रात की है। गौशाला में गौवंश को बंद करके कर्मचारी रात में चले गए। 19 सितंबर की सुबह तक वे गौशाला पहुंचे तो सिर्फ 3 मवेशी ही मौजूद थे, जबकि इसमें मवेशियों की कुल संख्या 50 थी। इसके बाद आसपास के इलाके में मवेशियों की तलाश शुरू हुई।

bhopal news: CCTV खंगाल रही पुलिस

चोरी की शिकायत के बात गौशाला पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देर रात दो युवक मवेशियों को गौशाला के पिछले दरवाजे से बाहर निकालते हुए नजर आए। इनमें से एक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके बाद पुलिस ने पशुओं की चोरी का केस दर्ज किया है।