
सीएम डॉ.मोहन यादव ने दी सहमति
MP NEWS:आईएएस अफसर डॉ. राजेश राजौरा का मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनना तय हो गया है। आज ही इसका आदेश जारी हो जाएगा। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का सर्विस एक्सटेंशन 30 सितंबर यानी आज खत्म हो रहा है। राजौरा प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे। उन्हें चार सीनियर अफसरों को सुपर सीड कर मुख्य सचिव बनाया जा रहा है।
राजौरा प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे
1990 के आईएएस अफसर डॉ. राजेश राजौरा का मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव होंगे आज ही इसका आदेश जारी हो जाएगा इसके पीछे की वजह राजौरा का हर सरकार में एक्टिव अफसर की भूमिका में रहना है। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने तो धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने के पहले आदेश का प्रस्ताव राजौरा ने ही तैयार किया था। उन्होंने शिवराज सरकार के दौरान भावांतर योजना का ड्राफ्ट तैयार किया था।
MP NEWS:डॉ. राजौरा पहली पसंद क्यों
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद ही डॉ. राजौरा की मुख्यमंत्री कार्यालय में बतौर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति की गई थी। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद से ही संकेत मिल गए थे कि वे ही सूबे के अगले मुख्य सचिव होंगे। जिस किसी अफसर को मुख्य सचिव बनाया जाता है, उसकी मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में नियुक्ति की परंपरा है।
डॉ. राजौरा और सीएम के बीच तालमेल भी बेहतर
मुख्यमंत्री कार्यालय में इन तीन महीनों में डॉ. राजौरा और सीएम के बीच प्रशासनिक तालमेल भी बेहतर नजर आया। मुख्यमंत्री ने जब अपर मुख्य सचिवों के बीच संभागों का बंटवारा किया, तब डॉ. राजौरा को उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।