Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP News in Hindi: लेडी कॉन्स्टेबल ने कोचिंग का ऐड करना पड़ा भारी
  • मध्य प्रदेश

MP News in Hindi: लेडी कॉन्स्टेबल ने कोचिंग का ऐड करना पड़ा भारी

Ranu August 17, 2024

MP News in Hindi: रतलाम में लेडी कॉन्स्टेबल को वर्दी में एक प्राइवेट कोचिंग का विज्ञापन करना महंगा पड़ गया। ऐड का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने कॉन्स्टेबल अनिष्का रावत को नलंबित कर दिया है। वो जिले के नामली थाने में पदस्थ है।

वर्दी में किया था एड शूट

दरअसल, शुक्रवार को एमपी युवा शक्ति नाम के X अकाउंट से ऐड का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें अनिष्का इंदौर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट का विज्ञापन करती दिख रही है। कैप्शन लिखा है कि ‘अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है।’

MP News in Hindi: X पर लिखा

एमपी युवा शक्ति ने अपने X अकाउंट पर लिखा है- मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक अनिष्का रावत मीणा इस काम को बखूबी निभा रही हैं। एमपी पुलिस डिपार्टमेंट से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

MP News in Hindi: कॉन्स्टेबल की सफाई

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती ड्यूटी पर तैनात लेडी कॉन्स्टेबल अनिष्का रावत मीणा के पास आती है। वीडियो में युवती कहती है, ‘हैलो मैम, आपके चैनल को बहुत टाइम से फॉलो कर रही हूं। मुझे आपके जैसे बनना है। मैम में पुलिस की तैयारी करना चाहती हूं। आपने कहां से तैयारी की है।’लेडी कॉन्स्टेबल अनिष्का कहती है, ‘मैंने तो इंदौर की प्राइवेट कोचिंग से तैयारी की है। मैं अभी भी एमपीएसआई की तैयारी वहां से ऑनलाइन कर रही हूं। यदि आपको भी तैयारी करना है, तो उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकती हैं।”अभी तो अगस्त महीना चल रहा है। ऑनलाइन कोर्सेस में ऑफर भी हैं। महिला सुपरवाइजर, व्यापमं की तैयारी कर सकती हैं। अच्छे कंटेट मिलेंगे। टीचर भी अच्छे हैं।’

Read More- CG CM Announcement : सीएम विष्णु देव साय का बड़ा एलान

वीडियो सामने आने के बाद एक्शन

शाम को वीडियो सामने आने के बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने भी इसे X पर पोस्ट किया। लिखा- ‘सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।‘वीडियो शेयर होने के बाद कई यूजर्स के रिएक्शन भी आए। एक यूजर ने लिखा ‘वर्दी में ऐसा नहीं करना चाहिए। आप सिस्टम का हिस्सा हो। किसी ने लिखा- समझाइश के साथ महिला आरक्षक को एक मौका और देना चाहिए।’एक यूजर ने लेडी कांस्टेबल के खिलाफ हुई इस कार्रवाई का उचित ठहराया। वहीं, एक ने लिखा कि मध्यप्रदेश पुलिस एक्ट की धारा क के अंतर्गत पुलिस वाले खाकी वर्दी पहन कर ड्यूटी करते वक्त कोचिंग का प्रचार प्रसार कर सकते हैं।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Radioactive Leak : लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीक हुआ, 2 कर्मचारी बेहोश
Next: Cloud burst : जम्मू में भारी बारिश, मां वैष्णोदेवी रोड पर लेंड स्लाइड

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.